फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS: Then ask wrong questions

पीसीएस: फिर पूछे गलत सवाल

Mon, 29 Oct 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Mon, 29 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
PCS: Then ask wrong questions
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
पीसीएस परीक्षा में सवालों से संबंधित विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को हुई पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा में भी गलत सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों ने परीक्षा के तुरंत बाद दो सवालों पर आपत्ति उठाई। हालांकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अंतरिम उत्तरकुंजी में इन सवालों को हटाकर गलती सुधार सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिछली लगातार दो परीक्षाओं में सवालों के विवाद से जुड़े मामले उच्चतम न्यायालय तक गए, इसके बावजूद आयोग के विशेषज्ञों ने सतर्कता नहीं बरती।
विज्ञापन


सवाल: भारत सरकार द्वारा ‘महिला एवं बाल विकास’ के लिए स्वतंत्र मंत्रालय कब स्थापित किया गया ?विकल्प: इसके चार विकल्प दिए गए, जिनमें वर्ष 1985, 1986, 1987 एवं 1988 शामिल हैं। अभ्यर्थियों का दावा: सवाल गलत है। सही विकल्प दिया ही नहीं गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि महिला एवं बाल विकास के लिए स्वतंत्र मंत्रालय का गठन वर्ष 2006 में किया गया, जबकि वर्ष 1985 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग का गठन किया गया था। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर भी यही जानकारी दी गई है, लेकिन विकल्प में वर्ष 2006 का जिक्र नहीं किया गया।
विज्ञापन


सवाल: निम्न में से कौन से कथन सही हैं?
विकल्प: अंग्रेजी भाषा में कथन दिया गया है, ‘इंडिया इज ए डिजास्टर फ्री कंट्री’ जबकि हिंदी भाषा में कथन है, ‘भारत आपदा युक्त देश है।’

अभ्यर्थियों का दावा: ‘डिजास्टर फ्री’ का मतलब है कि आपदा मुक्त और हिंदी में ‘आपदा युक्त’ है। ऐसे में यह सवाल भी गलत है।
नोट: सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में पूछे जाते हैं।

अभ्यर्थियों का नुकसान नहीं होगा
उत्तरकुंजी जारी करने से पहले विशेषज्ञ सवालों का परीक्षण करते हैं। जहां आवश्यकता होगी, संशोधन किया जाएगा। अभ्यर्थियों का नुकसान नहीं होगा। - जगदीश, सचिव, यूपी लोक सेवा आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीसीएस परीक्षा-2016 में भी सवालों के विवाद से जुड़ा मामला पहले हाईकोर्ट और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट तक गया था। प्रश्नों के विवाद के कारण ही मुख्य परीक्षा के आयोजन में देरी हुई और अब तक परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। इसके अलावा पीसीएस-2017 में भी सवालों के विवाद से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था और इस बार भी विवाद के कारण मुख्य परीक्षा के आयोजन में देरी हुई। अब तक दोनों मुख्य परीक्षाओं के परिणाम नहीं आए हैं। इतना कुछ होने के बावजूद गड़बड़ियां लगतार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed