{"_id":"674fe529fee97af39e01d553","slug":"pcs-preliminary-exam-will-be-held-in-all-75-districts-of-the-state-allahabad-news-c-3-1-ald1020-511842-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा
विज्ञापन
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) में सभी 75 जिलों के नोडल अफसरों की बैठक बुलाई गई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आयोग अगले हफ्ते अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी करेगा।
पीसीएस परीक्षा-2024 के तहत 220 पदों पर भर्ती के लिए 5,76,154 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को प्रस्तावित है। इस बार केंद्र निर्धारण के नियम सख्त किए जाने से आयोग को एक दिन में परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्र नहीं मिल रहे थे।
पीसीएस परीक्षा को विशिष्ट श्रेणी में रखते हुए शासन ने नियम शिथिल किए तो एक दिन में परीक्षा कराने के लिए केंद्रों की व्यवस्था हो सकी। हालांकि, इसके बाद भी आयोग को सभी 75 जिलों में परीक्षा करानी पड़ रही है जबकि इससे पूर्व पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 51 जिलों में आयोजित की गई थी, जिसके लिए 5,65,459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इस बार 10695 अभ्यर्थी कम हैं लेकिन परीक्षा वाले जिलों की संख्या 51 से बढ़ाकर सीधे 75 कर दी गई है। ऐसे में स्पष्ट है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए निजी स्कूलों को केंद्र नहीं बनाया गया है।