फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS Pre issue

आयोग अध्यक्ष के खिलाफ छात्रों का क्रमिक अनशन

Sun, 05 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 05 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
PCS Pre issue
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों और प्रतियोगियों ने रविवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन के सामने शुरू अनशन पर पहले दिन रवि प्रताप सिंह, अनुभव उपाध्याय, आदर्श शर्मा, दीपक मिश्रा, दुर्गेश नंदन, अभिषेक पांडेय और अखिलेश तिवारी बैठे। उनके आंदोलन के समर्थन में छात्रों के अलावा राजनीतिक दल के नेता भी पहुंचे। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गईं तो उनका आंदोलन तीन दिन बाद आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन


पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर निरस्त करने, आयोग के अध्यक्ष को हटाने तथा भर्तियों और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रतियोगियों ने रविवार से तेज आंदोलन चला रखा है। यह आंदोलन सिर्फ इलाहाबाद में ही नहीं आगरा, लखनऊ, वाराणसी आदि जिलों में भी जारी है। इसके बावजूद सरकार की ओर से प्रतियोगियों की मांग पर कोई गौर नहीं किया गया। इससे नाराज छात्राें और प्रतियोगियाें ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। छात्रों ने आयोग अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हुई सभा में प्रतियोगियों का कहना था कि आयोग का दोनों पेपर आउट हुआ है। इसके अलावा पेपर आउट होेने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ भी है।
विज्ञापन


इसके बावजूद सिर्फ पहला पेपर निरस्त किया गया। उनका यह भी कहना था कि  डॉ.अनिल यादव के अध्यक्ष बनने के बाद हर भर्ती में गड़बड़ी की हो रही है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। मांग नहीं माने जाने पर उनमें प्रदेश के साथ केंद्र सरकार के प्रति भी नाराजगी रही। उन्होंने आगे और तेज आंदोलन की चेतावनी दी। समर्थन में अनशन स्थल पर राणा यशवंत प्रताप सिंह, अवनीश पांडेय, अयोध्या सिंह, कौशल सिंह, अमित सिंह राणा, अमरेंदु सिंह, सुधीर सिंह, प्रभाकर, विपिन पटेल, अंकित चौबे, प्रशांत सिंह, समाजसेवी, आशुतोष द्विवेदी, अनुभव उपाध्याय आदि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed