{"_id":"5ced6cb3bdec220754347e68","slug":"pcs-mains-applicants-met-to-dyputy-cm-for-postponing-the-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस मेंस टलवाने के लिए डिप्टी सीएम से मिले अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस मेंस टलवाने के लिए डिप्टी सीएम से मिले अभ्यर्थी
Tue, 28 May 2019 10:45 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 May 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा टालते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन देकर अन्य राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं का हवाला देते हुए मांग की कि अभ्यर्थियों को पीसीएस मेंस की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा 17 जून को प्रस्तावित है। पहली बार यह परीक्षा नए पैटर्न पर होनी जा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों तैयारी के लिए अतिरिक्त समय चाहिए, ताकि 19 हजार अभ्यर्थियों का भविष्य खराब न हो। अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम को बताया कि दूसरे राज्यों में भी किसी परीक्षा में नया पैटर्न लागू होने पर तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाता है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम के समक्ष कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत किए। डिप्टी सीएम ने कहा कि अभ्यर्थियों की बात मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखी जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अभ्यर्थियों ने यह भी तय किया कि अल्लापुर डेलीगेसी में हस्ताक्षर अभियान पूरा होने पर बुधवार को मुख्यमंत्री को डाक के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने मिलने वालों में सौम्या श्रीवास्तव, अशोक पाठक, भानू द्विवेदी, राजेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन