फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pcs mains 2019 and ro aro-2016 admit card issued prayagraj news allahabad

PCS News: पीसीएस मेंस, आरओ/एआरओ प्री के प्रवेश पत्र जारी

Sat, 12 Sep 2020 01:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
pcs mains 2019 and ro aro-2016 admit card issued prayagraj news allahabad
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को पीसीएस-मेंस 2019 और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की प्रारंभिक परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा 20 सितंबर और पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 22 से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पीसीएस मुख्य परीक्षा प्रयागराज, गाजियाबाद एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो मुद्रित न हो, वे आईडी प्रूफ की मूल प्रति एवं दो छायाप्रति और पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ लेकर परीक्षा केंद्र में उपस्थित हों, अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


उधर, आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा 20 सितंबर को दो सत्रों सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 3.30 तक प्रदेश के 17 जनपदां आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी,कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, वाराणसी एवं मथुरा में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के आधार पर प्रवेशपत्र और अनुदेशक डाउनलोड कर प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर उपस्थित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed