फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS-J exam admit card will be released today

आज जारी होंगे पीसीएस-जे परीक्षा के प्रवेशपत्र, 16 दिसंबर को चार जिलों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

Fri, 30 Nov 2018 05:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Fri, 30 Nov 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
PCS-J exam admit card will be released today
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रवेशपत्र शुक्रवार को वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा 16 दिसंबर को प्रदेश के चार जिलों में होगी।
विज्ञापन


पीसीएस-जे 2018 की प्रारंभिक परीक्षा प्रयागराज समेत आगरा, लखनऊ और मेरठ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक दो पालियों में होगी। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र शुक्रवार सुबह यूपीपीएससी की वेबसाइट ‘http://uppsc.up.nic.in’  पर अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के आधार पर प्रवेशपत्र और अनुदेश डाउनलोड कर, प्रवेशपत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र पर फोटो मुद्रित नहीं है, वे परीक्षा केंद्र में अपनी दो फोटो एवं आईडी प्रूफ साथ लेकर जाएंगे।

पीसीएस इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2016 के इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। पीसीएस के 633 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार विभिन्न तिथियों में 10 से 24 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे।

आखिरी दिन यानी 24 जनवरी को अन्य अभ्यर्थियों के साथ केवल कृषि समूह के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी होगा। इंटरव्यू के लिए अनुक्रमांक वार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इंटरव्यू 10, 11, 12, 13, 18, 19, 20, 21 एवं 22 दिसंबर और दो, तीन, चार, पांच, सात, आठ, नौ, 10, 11, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे।

साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी शुक्रवार सुबह से आयोग की वेबसाइट पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मुद्रित फॉर्म एवं अन्य जरूरी दस्तावेज इंटरव्यू के दौरान साथ ले जाने होंगे।

इंटरव्यू वाले दिन अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे आयोग के यमुना भवन में उपस्थित होना है। गौरतलब है कि आयोग ने 16 नवंबर को पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें मुख्य परीक्षा में शामिल 12901 में से 1993 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed