{"_id":"5cd47691bdec22075b0bf6a4","slug":"pcs-j-2018-mains-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस जे मेंस का परिणाम फंसा, तीन माह पहले हुई थी परीक्षा, कॉपियां जांचने में देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस जे मेंस का परिणाम फंसा, तीन माह पहले हुई थी परीक्षा, कॉपियां जांचने में देरी
Fri, 10 May 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
uppsc
पीसीएस जे-2018 की मुख्य परीक्षा के परिणाम के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। कॉपियां जांचने के काम में देर होने के कारण रिजल्ट फंसा हुआ है। अगर आयोग इस माह रिजल्ट जारी कर देता है तो इसके बाद भी अंतिम चयन परिणाम आने में कम से कम दो माह का वक्त लगेगा।
विज्ञापन
पीसीएस जे के 610 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 16 दिसंबर को आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे रखा है कि अंतिम चयन परिणाम मई में जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा आयोजन के 20 दिनों के पांच जनवरी को प्री का रिजल्ट घोषित कर दिया था, जिसमें 6041 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया था। पिछले परीक्षाओं के मुकाबले इस बार मेंस देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन
आयोग के सूत्रों का कहना है कि परीक्षार्थियों की संख्या अधिकारी होने के कारण कॉपियों की संख्या भी बढ़ गई है, जबकि कॉपियां जांचने वाले परीक्षकों की संख्या सीमित है। इसी वजह से कॉपियां जांचने में वक्त लग रहा है। मई के तहत तक मेंस का रिजल्ट आ सकता है। इसके बाद इंटरव्यू होगा, जिसमें कम से कम एक माह का वक्त लगेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम चयन परिणाम के लिए कम से कम दो माह तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन