{"_id":"6abd0ded987cd249e20c6fdb","slug":"pcs-interview-you-are-an-sdm-how-would-you-handle-a-case-involving-a-fake-sc-st-claim-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस इंटरव्यू : आप एसडीएम हैं, फर्जी एससी\/एसटी के मामले को कैसे संभालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस इंटरव्यू : आप एसडीएम हैं, फर्जी एससी/एसटी के मामले को कैसे संभालेंगे
Wed, 30 Sep 2026 06:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:56 PM IST
सार
मान लीजिए आप एसडीएम हैं और आपने किसी महिला को कोई सलाह देने के लिए बुलाया। महिला ने आपके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया और उत्पीड़न की शिकायत कर दी जबकि आप सिर्फ उसे सलाह दे रहे थे।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मान लीजिए आप एसडीएम हैं और आपने किसी महिला को कोई सलाह देने के लिए बुलाया। महिला ने आपके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया और उत्पीड़न की शिकायत कर दी जबकि आप सिर्फ उसे सलाह दे रहे थे। ऐसी स्थिति में आप इस मामले को कैसे संभालेंगे?
विज्ञापन
ये प्रश्न उप्र लोक सेवा आयोग में पीसीएस-2025 के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के दौरान मंगलवार को दूसरे दिन एक अभ्यर्थी से पूछा गया। प्रदेश के अलग अलग शहरों से पहुंचे अभ्यर्थी दो पालियों में हुए साक्षात्कार में शामिल हुए। अभ्यर्थियों से संबंधित विषय के अलावा अन्य कई मुद्दों से जुड़े सवाल भी पूछे गए।
विज्ञापन
साक्षात्कार में एआई के दुष्परिणाम से भी जुड़े सवाल पूछे गए। एआई के कारण नौकरियां प्रभावित व समाप्त हो रही हैं। इसे संतुलित करने के लिए कौशल विकास को किस तरह लागू किया जाना चाहिए? आरटीआई क्या है? इसकी सीमाएं क्या हैं? आरटीआई प्राधिकरण के ठीक से काम न करने की समस्या क्या है?
विज्ञापन
एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा गया कि क्या आपको ग्रामीण विकास के बारे में जानकारी है? हां में जवाब देने पर खसरा और खतौनी के बारे में पूछा गया? गेहूं और धान के अलावा कृषि को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? इसी तरह, महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित योजनाएं कौन-कौन सी हैं? ग्रामीण क्षेत्रों में नीतियों का बेहतर क्रियान्वयन कैसे किया जा सकता है? त्योहार और उत्सव में क्या अंतर है? जंगल और वन में क्या अंतर है? जैसे सवाल भी पूछे गए।
साक्षात्कार में पूछे गए ये भी सवाल
0 अपनी रुचियों के बारे में बताइए। क्या आपने कहीं काम भी किया है?
0 डायरी लेखन से आपने अपने जीवन में कोई बदलाव महसूस किया?
0 जीवन के कोई दो महत्वपूर्ण निर्णय बताइए। उनके फायदे और नुकसान भी बताइए।
0 पिछले 10 वर्षों में किन-किन देशों के साथ भारत के संबंध बेहतर हुए हैं और किन देशों के साथ खराब हुए हैं?
0 भारत की विकास यात्रा में उत्तर प्रदेश का क्या योगदान है?
0 2017 से 2026 के बीच उत्तर प्रदेश सरकार की ऐसी कौन-सी पहल रही है, जिन्होंने उत्तर प्रदेश को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है?
0 क्या आप रक्षा क्षेत्र से जुड़ी किसी पहल के बारे में भी जानते हैं?
0 ईरान और इजरायल के बीच भारत इजरायल का समर्थन क्यों कर रहा है?
0 यदि आप एसडीएम बनते हैं तो किन क्षेत्रों में काम करना चाहेंगे?