फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS announced the results of the pre -2015

पीसीएस-2015 प्री का परिणाम घोषित

Sat, 06 Jun 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार आधी रात पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। 532 पदों के लिए 10325 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा 29 जून से होगी। गौर करने वाली बात यह है कि परीक्षा के मात्र 25 दिन बाद आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिया। परिणाम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अधीन रहेगा। रिजल्ट देखने के लिए आयोग पर आधी रात तक अभ्यर्थियों के पहुंचने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन


बता दें, प्रारंभिक परीक्षा 29 मार्च को हुई थी लेकिन पेपर आउट होने की वजह से पहले पेपर की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी, जो 10 मई को दोबारा हुई थी। इसके लिए कुल 443079 आवेदन हुए थे। 29 मार्च को हुई पहले पेपर की परीक्षा में 265039 तथा दूसरे प्रश्नपत्र में 262190 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस तरह से 2849 अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी थी। अभ्यर्थियों का कहना था कि  दूसरा पेपर आउट होने की भी आशंका है।
विज्ञापन


इसके अलावा परीक्षा निरस्त होने की सूचना प्रसारित होने की वजह से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी थी। इन वजहों से दोनों पाली की परीक्षा दोबारा होनी चाहिए लेकिन आयोग ने सिर्फ पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा दोबारा कराई। अभ्यर्थियों ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की लेकिन राहत नहीं मिलने पर वे सुप्रीम कोर्ट गए जहां सुनवाई जारी है। रिजल्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विवादों के बावजूद आयोग ने मात्र 25 दिनों बाद प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। जबकि, पूर्व में हुई समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी-2014 प्री समेत कई परीक्षाओं के रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुए हैं। पीसीएस-2015 की मुख्य परीक्षा 17 जून से प्रस्तावित थी लेकिन कम समय होने की वजह से इसमें संशोधन किया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ के मुताबिक मुख्य परीक्षा 29 जून से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed