UPPSC : फरवरी के तीसरे हफ्ते में जारी होगा पीसीएस का विज्ञापन, 14 मई को प्रस्तावित है प्रारंभिक परीक्षा
पीसीएस-2023 की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस माह के तीसरे सप्ताह में पीसीएस-2023 की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीसीएस-2023 की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस माह के तीसरे सप्ताह में पीसीएस-2023 की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है। इसके अलावा दो अन्य विभागों में सीधी भर्ती के विज्ञापन भी फरवरी में जारी होंगे।
यूपीपीएससी के अनुसचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2023 का विज्ञापन फरवरी के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में प्रधानाचार्य (एलोपैथी) के तीन पदों पर भर्ती के लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन जारी किया जाएगा।
आयुष विभाग में रीडर (रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना) के एक पद, रीडर (क्रिया शरीर) के तीन पदों, रीडर (अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद) के एक पद और रीडर (द्रव्य गुण) के दो पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को काफी दिनों से पीसीएस-2023 का विज्ञापन जारी होने का इंतजार था। आयोग के कैलेंडर में पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 और मुख्य परीक्षा 23 सितंबर 2023 को प्रस्तावित है।
पीसीएस मेंस में 119 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्तपीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए 119 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 72 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो ऑनलाइन दावे के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा में केवल ग्रुप-3 (व्यवस्थाधिकारी, राज्य संपत्ति विभाग/व्यवस्थापक, राज्य संपत्ति विभाग) के पद के लिए मुख्य परीक्षा के लिए सफल थे, लेकिन उस पद के लिए विज्ञापित अनिवार्य अर्हता धारित नहीं करते थे।
इसके अलावा कई ऐसे मामले हैं, जहां अभ्यर्थियों ने ईडब्ल्यूएस, डीएफएफ आदि श्रेणी में आवेदन किए थे, लेकिन मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र में प्रमाणपत्र संलग्न नहीं किए। आठ ऐसे अभ्यर्थी भी हैं, जिन्होंने अपने मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र के साथ कोई भी शैक्षणिक अभिलेख संलग्न नहीं किया है। इसके अलाव भी कई अन्य कारणों से अभ्यर्थन निरस्त किए गए हैं।