फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS-2025 Main exam results expected in August or September; recruitment to be held for 814 posts.

Prayagraj : पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा का परिणाम अगस्त या सितंबर में, 814 पदों पर होनी है भर्ती

Sat, 25 Jul 2026 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jul 2026 06:42 PM IST
सार

पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा का परिणाम अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के प्रथम सप्ताह में आने की संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर 2025 को हुई थी। इसमें पंजीकृत 626387 अभ्यर्थियों में से 267340 परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
PCS-2025 Main exam results expected in August or September; recruitment to be held for 814 posts.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा का परिणाम अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के प्रथम सप्ताह में आने की संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर 2025 को हुई थी। इसमें पंजीकृत 626387 अभ्यर्थियों में से 267340 परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा इस वर्ष 29 मार्च से एक अप्रैल तक हुई थी। मुख्य परीक्षा के लिए 11406 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 9946 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पीसीएस के 814 पदों में सामान्य वर्ग के 371 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के 163, अनुसूचित जनजाति के 22 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 191 पद हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 67 पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

34 एसडीएम और 56 बनेंगे सीओ

पीसीएस के 814 पदों में 34 उप जिलाधिकारी और 56 पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। इसमें 45 डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर और 35 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद भी हैं। 92 कोषाधिकारी व लेखाधिकारी, 85 खंड विकास अधिकारी और 123 आबकारी इंस्पेक्टर भी बनेंगे। इसके अतिरिक्त 105 नायब तहसीलदार और 96 क्षेत्रीय वन अधिकारी भी चुने जाएंगे। सात जिला पंचायत राज अधिकारी, 28 निदेशक सहकारी समितियां एवं पंचायत और 23 जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी के पद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस-2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई

पीसीएस की 28 सेवाओं के करीब 500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। अभ्यर्थी लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed