फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS-2023 Interview: Why only 22 ways for Pran Pratistha, question asked to the candidate during the interview

PCS-2023 इंटरव्यू: प्राण प्रतिष्ठा के लिए आखिर 22 जनवरी ही क्यों? साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी से पूछा सवाल

Fri, 12 Jan 2024 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 01:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के इंटरव्यू में बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों से राम मंदिर से जुड़े प्रश्न पूछे गए। साथ ही प्रशासनिक और देश की अर्थव्यवस्था पर भी भावी अफसरों की राय जानी गई। 

विज्ञापन
PCS-2023 Interview: Why only 22 ways for Pran Pratistha, question asked to the candidate during the interview
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को ही क्यों की जा रही है? राम मंदिर निर्माण में किन पत्थरों का प्रयोग किया गया है?’ यह सवाल पीसीएस-2023 के इंटरव्यू के दौरान चौथे दिन यानी बृहस्पतिवार को पूछा गया।

विज्ञापन

इंटरव्यू के चौथे दिन में छह बोर्ड बैठे, जिन्होंने 90 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इंटरव्यू के दौरान अयोध्या के साथ महिला सशक्तिकरण और इसके विविध पहलुओं से जुड़े सवालों की संख्या अधिक रही। साथ ही कृषि से संबंधित सवाल भी किए गए। परिस्थिति आधारित सवालों का भी अभ्यर्थियों को जवाब देना पड़ा। विषयाें से जुड़े सवाल बहुत कम पूछे गए।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों से कृषि से संबंधित कई सवाल पूछे गए। मसलन, ‘नेचुरल फार्मिंग क्या है और इसे कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है?’ ‘महिलाओं का कृषि में क्या योगदान रहा है? ‘कृषि से जुड़े तीनों कानूनों को क्या वापस लेना चाहिए था?’ एक अभ्यर्थी से परिस्थिति आधारित सवाल किया गया कि आप एसडीएम हैं और आपके क्षेत्र में इंडस्ट्रियल डिजास्टर होता है तो उससे कैसे निपटेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े सवाल भी पूछे गए
एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि यूपी में जिस तरह की चुनौतियां हैं, उनसे निपटने के लिए प्रशासक में क्या गुण होने चाहिए? महिलाओं से जुड़े सवाल पूछे गए कि परिवार बनाने में महिलाओं का क्या योगदान होता है? महिला सशक्तीकरण के लिए क्या करेंगी? प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामलों में कमी कैसे लाई जा सकती है?’

वहीं, एक अभ्यर्थी से सवाल किय गया कि अगर आप डिप्टी जेलर हैं तो जेल सुधार के लिए आपने क्या कदम उठाएंगे? बंदियों को सुधारने के लिए बेहतर तरीका क्या है? एक सवाल यह भी पूछा गया कि एसडीएम बने तो शहीदों के परिवार वालों के लिए क्या करेंगे? क्या किसी को शहीद का दर्जा दे देना काफी है? एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि एसडीएम बने तो माध्यमिक शिक्षा में किस तरह सुधार लाएंगे?

आज पूरी हो जाएगी इंटरव्यू की प्रक्रिया
पीसीएस-2023 की इंटरव्यू प्रक्रिया 12 जनवरी को पूरी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक की प्रक्रिया आठ माह में पूरी कर लेगा, जो एक रिकॉर्ड है। पीसीएस के 254 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू आठ जनवरी से शुरू हुए थे। कुल 451 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था।

पूछ गए कुछ अन्य प्रमुख सवाल

  • मुफ्त में रेवड़ी बांटने वाले कौन से दो देश बर्बाद हो गए
  • स्वामी विवेकानंद के बारे में क्या जानते हैं
  • रूस-यूकेन युद्ध के मामले में भारत का क्या रुख होना चाहिए
  • यूपी में जो चुनौतियां हैं, उसके हिसाब से प्रशासक में क्या गुण होने चाहिए
  • न्यूटन के नियम को समझाइए।- एल हास्पिटल रूल क्या है और इसका प्रयोग कहां किया जाता है?
  • माध्यमिक शिक्षा में हिंदी माध्यम के बच्चों की संख्या अब कम क्यों हो रही है?
  • यूपी में शिक्षा के सुधार के लिए कौन से कदम उठाने जरूरी हैं।
  • ग्रामीण विकास के लिए आपके पास क्या योजना है?
  • हिट एंड रन कानून में क्या संशोधन की जरूरत है?
  • आप मेडिकल क्षेत्र छोड़कर प्रशासन में क्यों आना चाहते हैं।
  • नई शिक्षा नीति क्या है? इससे शिक्षा व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed