फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS 2022 interview panel daily asking different question aspirants trend setters both confuse know questions

PCS 2022: आप सहायक अध्यापक हैं, BSA बने तो क्या सुधार करेंगे, इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से पूछे जा रहे नए सवाल

Thu, 02 Mar 2023 11:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Mar 2023 11:04 AM IST
सार

प्रयागराज में इन दिनों यूपी पीसीएस 2022 के लिए इंटरव्यू का दौर चल रहा है। हालांकि इस बार इंटरव्यू में कुछ ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं जिससे न केवल अभ्यर्थी बल्कि ट्रेंड सेटर भी चकराए हुए हैं।

विज्ञापन
PCS 2022 interview panel daily asking different question aspirants trend setters both confuse know questions
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप सहायक अध्यापक हैं और अगर पीसीएस 2022 में बीएसए के पद पर चयनित होते हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में क्या सुधार करेंगे। यह सवाल बुधवार को पीसीएस के इंटरव्यू में एक अभ्यर्थी से पूछा गया जो शाहजहांपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी से पूछा गया, जी-20 सम्मेलन से उत्तर प्रदेश को क्या फायदा होगा? इंटरव्यू देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार रोज नए सवाल पूछे जा रहे हैं। सवालों में दोहराव बहुत कम है। ऐसे में आगामी इंटरव्यू में शामिल होने से पहले रोज यूपीपीएससी के गेट के बाहर इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थियों से बात करके वालों का ट्रेंड जानने की कोशिश करते हैं, वे भी उलझ गए हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर इस तरह के हैं, जिनके माध्यम से समाज के प्रति अभ्यर्थियों का नजरिया पता चल सके और परखा जा सके कि चयन के बाद अफसर बनने पर ये अभ्यर्थी समाज के लिए कितने उपयोगी साबित होंगे। एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि क्या बिहार की तरह यूपी में भी शराब की बिक्री पर पाबंदी लगा देनी चाहिए? इससे बिहार की महिलाओं को क्या फायदे हुए हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय इतना अच्छा क्यों है?

एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि नवोदिय विद्यालयों का प्रदर्शन इतना अच्छा क्यों है? अभ्यर्थी का वैकल्पिक विषय इतिहास था, सो विषय से संबंधित एक अन्य सवाल किया गया कि इतिहास की कोई ऐसी घटना बताएं जिससे बड़ा परिवर्तन हुआ और आप मानते हैं कि वह परिवर्तन नहीं होना चाहिए था। एक अभ्यर्थी से कहा गया कि गांधी और आंबेडकर के बीच तुलना कीजिए।

ये सवाल भी पूछे गए

  • सम्राट अशोक को महान कहा जाता है। अशोक की नीतियां वर्तमान में कैसे प्रासंगिक है।
  • हिंडनबर्ग रिपोर्ट से वैश्विक स्तर पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
  • विश्व पर नए-नए संगठन लगातार बन रहे हैं, ऐसा क्यों
  • समा में डॉ. बीआर आंबेडकर की क्या भूमिका है
  • ओडीओपी को बेहतर कैसे बनाएंगे
  • एफटीए को लेकर भारत और ब्रिटेन के बीच बातचीत चल रही है। एफटीए क्या होता है।
  • भारत में बिस्मार्क किसे कहा जाता है
  • पूरी दुनिया में कितने देश हैं
  • ए-1, ए-2 मिल्क में कौन सा अच्छा है। भारत में गायों के पांच प्रजातियों के नाम बताइए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed