PCS 2021 Interview : साक्षात्कार के अंतिम दिन अभ्यर्थियों से पूछे गए उलझाउ सवाल
एक अभ्यर्थी साक्षात्कार बोर्ड ने पूछा कबीर के जीवन क्या उद्देश्य था, कबीर के समकालीन कवियों के नाम बताईये। नाथ संप्रदाय के कुछ लोगों का नाम बताईये। प्लेट टैक्टानिक और धारवाड़ रॉक में क्या है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस 2021 के साक्षात्कार में अंतिम दिन अभ्यर्थियों से अटपटे सवाल पूछे गए। एक अभ्यर्थी से पूछा गया। निष्ठा और दिक्षा क्या है। एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा गया भूगोल की तीन यूनिक चीजे क्या हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल में कौन सा विवाद चल रहा है। इस पर भी सवाल पूछा गया।
एक अभ्यर्थी साक्षात्कार बोर्ड ने पूछा कबीर के जीवन क्या उद्देश्य था, कबीर के समकालीन कवियों के नाम बताईये। नाथ संप्रदाय के कुछ लोगों का नाम बताईये। प्लेट टैक्टानिक और धारवाड़ रॉक में क्या है। वहीं एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा गया कि यदि आप एक एसडीएम है, आप को शहर में वृक्षारोपण करना है और फंड नहीं है तो आप इस अभियान को कैसे सफल बनाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी से पूछा गया कि ड्रोन का उपयोग आपदा प्रबंधन में कैसे करेंगे आदि सवाल अभ्यर्थियों से पूछे गए।
25 अभ्यर्थियों ने छोड़ दिया इंटरव्यू
पीसीएस 2021 में साक्षात्कार के लिए आयोग ने कुल 1285 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से कुल 1260 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 21 जुलाई से साक्षात्कार शुरु हुआ था। कुल 16 दिनों में इंटरव्यू पूरा हुआ। अंतिम दिन अभ्यर्थी कम होने के चलते एक सत्र में साक्षात्कार निर्धारित था।
आयोग अगले सप्ताह में कर सकता है अपील
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग पीसीएस 2021 प्रारंभिक परीक्षा को रदद किए जोन के लिए फैसले को अगले सप्ताह चुनौती दे सकता है। इसके लिए आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है। जल्द ही कोर्ट में फै सले के विरुद्ध अपील दाखिल की जाएगी।