फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS 2019 pre result

इस महीने आ सकता है पीसीएस प्री का रिजल्ट

Fri, 10 Jan 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
PCS 2019 pre result
PCS 2019 pre result
18 गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किए जाने की मांग पूरी होने की उम्मीद कम
विज्ञापन

सचिव से वार्ता के दौरान भी अभ्यर्थियों को नहीं मिला था ठोस आश्वासन
प्रयागराज। पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नों पर आपत्ति लिए जाने की समयसीमा बीत चुकी है और आपत्तियों का निस्ताण भी अब तक शुरू हो चुका होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस माह के अंत या फरवरी की शुरुआत में प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में प्रारंभिक परीक्षा में पूर्व की भांति 18 गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किए जाने की मांग पूरी होने की उम्मीद बहुत कम रह गई है।
पीसीएस के 364 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 15 दिसंबर को प्रदेश के 19 जिलों के 1166 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल पांच लाख 44 हजार 664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और तीन लाख 18 हजार 624 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। पीसीएस-2019 के विज्ञापन में ही आयोग ने स्पष्ट कर दिया था कि इस बार प्री में पदों के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाएगा, जबकि इससे पहले 18 गुना अभ्यर्थी सफल होते थे। आयोग ने परीक्षा के दो दिनों के भीतर ही उत्तरकुंजी भी जारी कर दी और उस पर आपत्तियां मांग लीं। आपत्तियां दर्ज कराने का समय पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा आठ अप्रैल को प्रस्तावित है। परीक्षा को साढ़े तीन माह शेष रह गए हैं और अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम दो माह का समय मिलता है। इसके अलावा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन और प्रवेशपत्र की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि आयोग रिजल्ट जल्द से रिजल्ट जारी कर सकता है। आयोग ने 18 गुना अभ्यथियों को पास किए जाने की मांग पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। पिछले दिनों आयोग के सचिव से मिलने पहुंचे अभ्यर्थियों को भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed