{"_id":"5caf62fabdec22068c42aa56","slug":"pcs-2019-ad-soon-to-be-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-2019 का विज्ञापन जल्द जारी होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-2019 का विज्ञापन जल्द जारी होने के आसार
Thu, 11 Apr 2019 09:23 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जल्द ही पीसीएस-2019 का विज्ञापन जारी कर सकता है। हालांकि आयोग ने अपने पहले अर्धवार्षिक कैलेंडर में इस परीक्षा को शामिल नहीं किया था लेकिन अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए आयोग किसी भी दिन विज्ञापन जारी कर सकता है। इसके साथ ही ओवरएज हो रहे अभ्यर्थियों ने पाठ्यक्रम में परिवर्तन का हवाला देते हुए परीक्षा में अतिरिक्त अवसर दिए जाने की मांग तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन भी सौंपा।
यूपीपीएससी की ओर से पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। साथ ही पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। आयोग ने वर्ष 2019 के लिए जनवरी से जून तक का जो अर्धवार्षिक कैलेंडर जारी किया था, उसमें पीसीएस-2019 को शामिल नहीं किया गया था। पिछले दिनों अभ्यर्थियों ने इस मुद्दे पर आंदोलन किया था और मांग की थी कि आयोग जल्द ही पीसीएस-2019 का विज्ञापन जारी करे। आयोग के सूत्रों का कहना है कि अभ्यर्थियों की इस मांग को देखते हुए आयोग जल्द ही विज्ञापन जारी कर सकता है। चर्चा यह भी है कि आयोग को बड़ी संख्या में पदों का अधियाचन भी मिल चुका है लेकिन आयोग के अफसर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
उधर, प्रतियोगी छात्र बागीश मिश्र के नेतृत्व में तमाम अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को आयोग में ज्ञापन सौंपकर उन अभ्यर्थियों को पीसीएस-2019 में शामिल करने की मांग की जो इस साल ओवरएज होने के कारण परीक्षा से वंचित होने जा रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि संघ लोक सेवा आयोग जब भी पैटर्न में बदलाव करता है, ऐसे अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर दिया जाता है। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के पैटर्न में बदलाव कर दिया गया है। परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव हुआ है। ऐसे में अभ्यर्थियों को पीसीएस-2019 में शामिल होने के लिए अतिरिक्त अवसर दिया जाए।