फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS 2017 result

शिक्षक से बीडीओ बने दिव्यांग अमित

Sun, 13 Oct 2019 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
PCS 2017 result
PCS 2017 result - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज के सोमेंद्र, अतुल, अरविंद का भी पीसीएस में चयन
विज्ञापन

प्रयागराज। पीसीएस-2017 में प्रयागराज के मेधावियों ने कमाल कर दिया। 676 पदों के लिए जारी अंतिम चयन परिणाम में बड़ी संख्या प्रयागराज के मेधावियों ने जगह बनाई है। किसान रामचंद्र मिश्र के पुत्र दिव्यांग अमित स्कूल में शिक्षक थे लेकिन अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होंने मेरिट में जगह बनाई और बीडीओ पद के लिए चयनित हुए।

मूलत: आजगढ़ महाराजगंज के रहने वाले अमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दोस्तों को दिया है। वहीं, अवंतिका कॉलोनी नैनी के रहने वाले सोमेंद्र विश्वास का चयन डिप्टी एसपी पद के लिए हुआ है। सोमेंद्र को अपने दूसरे ही प्रयास में यह सफलता मिली। सेंट जोंस एकेडमी से इंटर करने के बाद सोमेंद्र ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। सोमेंद्र ने दो साल तक जीओ एयरलाइन में केबिन क्रू के पद पर काम किया और इसके बाद दुबई की इंटरनेशनल एयरलाइन से अच्छे पैकेज पर उन्हें नौकरी का ऑफर भी मिला लेकिन सोमेंद्र के पिता जवाहर रामा उन्हें अपनी ही तरह पीसीएस अफसर बनते देखना चाहते थे। सोमेंद्र के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका सपना पूरा हो गया। वहीं अलावा प्रयागराज के पूर्व डीआईओएएस कोमल यादव के पुत्र प्रवीण कुमार यादव का चयन सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर हुआ है। चार भाइयों में प्रवीण दूसरे नंबर पर है। उनकी मां आशा यादव गृहणी हैं। कच्ची सड़क दारागंज के अतुल कुमार पांडेय का चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ है। इससे पूर्व अधिशासी अधिकारी और नायब तहसीलदार के पद पर भी उनका चयन हो चुका है। अतुल वर्तमान में अतुल वर्तमान में सीडीए पेंशन में सीनियर ऑडीटर के पद पर कार्यरत हैं।

PCS 2017 result

PCS 2017 result- फोटो : CITY DESK

PCS 2017 result

PCS 2017 result- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed