{"_id":"5f5a83ba8ebc3e37b90e4e03","slug":"pcs-2015-cbi-probe-news-city-desk-news-ald2859649190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीसीएस-2015 बैच के एसडीएम से हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीसीएस-2015 बैच के एसडीएम से हुई पूछताछ
Fri, 11 Sep 2020 10:55 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। पीसीएस-2015 में हुई धांधली को लेकर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई की टीम ने बृहस्पतिवार को पीसीएस-2015 बैच के एक एसडीएम से पूछताछ की। वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व परीक्षा नियंत्रक से लगातार चौथे दिन पूछताछ भी पूछताछ जा रही।
सीबीआई की ओर से पीसीएस-2015 में हुई धांधली को लेकर आयोग के अज्ञात अफसरों और बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पीसीएस-2015 के कई चयनित अभ्यर्थियों से पूर्व में भी पूछताछ हो चुकी है। इसी क्रम में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पीसीएस-2015 में एसडीएम पद के एक चयनित अभ्यर्थी को पूछताछ के लिए बुलाया। सीबीआई की टीम एसडीएम से काफी देर तक पूछताछ करती रही। सीबीआई को पीसीएस-2015 में मॉडरेशन की आड़ में अंकों से छेड़छाड़ के सुबूत मिले थे। साथ ही कई अभ्यर्थियों की कॉपियों में कुछ ऐसे विशेष चिह्न लगे हुए पाए गए थे, जिनसे उन अभ्यर्थियों की आसानी से पहचान की जा सकती थी।
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने इन्हीं गड़बड़ियों के आधार पर पीसीएस-2015 बैच के एसडीएम से लंबी पूछताछ की। दूसरी ओर, आयोग के एक पूर्व सचिव को लगातार चौथे दिन, बृहस्पतिवार को भी सीबीआई ने गोविंदपुर स्थित कैंप ऑफिस में बुलाया और उनसे घंटों पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक अप्रैल 2012 से मार्च 2017 के बीच जारी कई परीक्षा परिणामों में गड़बड़ियां मिलने के बाद सीबीआई ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीबीआई की एक टीम उन्हें साथ लेकर आयोग भी पहुंची और उनसे हुई पूछताछ के के आधार पर सीबीआई ने आयोग में कुछ परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान आयोग में मौजूद कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
देर शाम कैंप कार्यालय बुलाए गए आयोगकर्मी
सीबीआई की एक टीम सुबह से ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में डटी रही और देर शाम आयोग के कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए कैंप कार्यालय बुलाया गया। कैंप कार्यालय में इन कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की गई।
दो विंग में बंटी सीबीआई टीम
सीबीआई ने अपनी जांच अचानक तेज कर दी है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की टीम दो विंग में बांट दी गई है। एक विंग लगातार पीसीएस-2015 में हुई गड़बडिय़ों की छानबीन में लगा दी गई है। जबकि, दूसरी विंग आयोग से मिले परीक्षा संबंधी डाटा का विश्लेषण कर रही है। उधर, बृहस्पतिवार को तमाम अभ्यर्थी शिकायत दर्ज कराने सीबीाआई कैंप ऑफिस पहुंचे। उनकी कंप्लेन रिसीव कर ली गई और अभ्यर्थियों से कहा गया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से पहले कैंप कार्यालय आकर सीबीआई टीम से मिल सकते हैं।