फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS -2014 final results

पीसीएस-2014 का अंतिम परिणाम घोषित

Wed, 12 Aug 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 12 Aug 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
PCS -2014 final results
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन (पीसीएस-2014) का अंतिम परिणाम मंगलवार शाम घोषित कर दिया। कुल 21 तरह के पदों के लिए 579 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें से 42 का एसडीएम और 92 अभ्यर्थियों का चयन डिप्टी एसपी पद के लिए हुआ है। गौर करने वाली बात यह है कि साक्षात्कार से महज चार दिन बाद आयोग ने परिणाम घोषित कर दिया। मार्कशीट, श्रेणी और पदवार कटऑफ आदि का विवरण जल्द ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग की ओर से 10 जून को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था। इसमें सफल 1870 अभ्यर्थी एक जुलाई से सात अगस्त तक आयोजित साक्षात्कार में शामिल हुए थे। सबसे अधिक वाणिज्य कर अधिकारी के लिए 150 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। 68 अभ्यर्थी नायब तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं। 41 असिस्टेंट कमिश्नर, आठ कारागार अधीक्षक, तीन जिला कमांडेंट होमगार्ड, छह बीएसए, सात जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, नौ जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, 10 सहायक श्रम आयुक्त, 17 जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एक सांख्यिकी अधिकारी, तीन गन्ना निरीक्षक, नौ जिला युवा कल्याण अधिकारी, 27 बीडीओ, 16 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, 24 उप निबंधक, चार सहायक उपायुक्त सहकारिता, तीन जिला गन्ना अधिकारी और 40 अभ्यर्थी कृषि सेवा समूह-ख पद के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन


राजीव कुमार राय, दीपेंद्र यादव, वरुण पांडेय आदि का एसडीएम पद के लिए चयन हुआ है। रिजल्ट देखने के लिए आयोग दफ्तर पर शाम को काफी भीड़ रही। परिणाम घोषित होने से पहले ही बड़ी संख्या में प्रतियोगी आयोग पहुंच गए थे। सचिव रिजवानुर्रहमान ने बताया कि मार्कशीट, कटऑफ आदि विवरण आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इस संबंध में आरटीआई के तहत कोई सूचना नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed