फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCB hostel massacre: Raised brother of a murderer from Bhadohi

पीसीबी हॉस्टल हत्याकांड: भदोही से एक हत्यारोपी के भाई को उठाया

Thu, 18 Apr 2019 01:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
PCB hostel massacre: Raised brother of a murderer from Bhadohi
pcb - फोटो : प्रयागराज
पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र रोहित शुक्ला हत्याकांड के आरोपियों का पुलिस तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं हासिल कर सकी। एक आरोपी हरिओम की तलाश में भदोही में दबिश देने गई टीम ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। उधर मुख्य आरोपी आदर्श समेत अन्य की तलाश में एक टीम लखनऊ में भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पूर्व छात्र रोहित शुक्ला बेटू की 14 अप्रैल की रात पीसीबी हॉस्टल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आदर्श त्रिपाठी समेत छह आरोपी नामजद किए गए हैं जिनमेें हरिओम त्रिपाठी, हिमांशु सिंह, अभिषेक उर्फ नवनीत यादव, सौरभ विश्वकर्मा, प्रशांत उपाध्याय शामिल हैं। इनमें से आदर्श, अभिषेक व सौरभ विश्वकर्मा पीसीबी हॉस्टल में ही रहते हैं जिन्हें हत्या में नाम आने के बाद विवि प्रशासन की ओर से निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी हॉस्टल छोड़कर भागे हुए हैं। आदर्श की तलाश में सोमवार को पुलिस ने उसके बाराबंकी स्थित घर पर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


उधर हरिओम की तलाश में पुलिस टीम ने भदोही जिला स्थित उसके गांव सुरहन में छापा मारा। हालांकि घरवाले भी उसके बारे में कुछ बता नहीं सके। फिलहाल पुलिस ने वहां से उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे हरिओम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को बुधवार को जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी आदर्श का एक परिचित लखनऊ में रहता है। ऐसे में हो सकता है कि घटना के बाद उसने वहीं पर शरण ली हो। इस पर पुलिस की एक टीम लखनऊ के लिए रवाना कर दी गई है। हालांकि देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग उसे नहीं मिल सका था। मामले में इंस्पेक्टर कर्नलगंज अनूप सिंह का कहना है कि आरोपियों के हरसंभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed