फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PaYtm Fraud

पेटीएम अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, 59 हजार उड़ाए

Sun, 08 Dec 2019 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
PaYtm Fraud
डाक्टर के 22 हजार आनलाइन ट्रांसफर किए
विज्ञापन

प्रयागराज। साइबर शातिरों की जालसाजी बढ़ती ही जा रही है। पेटीएम अपडेट के नाम पर जालसाजों ने 59 हजार पार कर दिए। वहीं स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के डाक्टर के 22 हजार जालसाजों ने आनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
कसारी मसारी के रहने वाले ज्ञान स्वरूप श्रीवास्तव के मोबाइल पर पिछले महीने फोन आया। जालसाज ने खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताते हुए कहा कि एप को अपडेट करना जरूरी नहीं तो खाता बंद हो जाएगा। ज्ञान स्वरूप से उसने पूरी डीटेल्स ले ली। इसके बाद उनके खाते से 59 हजार कट गए। उन्हें पता चला तो काफी दौड़धूप की लेकिन पैसे नहीं वापस मिल पाए। उन्होंने धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल के डाक्टर सूर्यकांत शुक्ला अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि जालसाजों ने उनसे डीटेल्स से लेकर उनके खाते से 22 हजार आनलाइन ट्रांसफर कर लिए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाजी का मुकदमा दर्ज
प्रयागराज। बैंक रोड के रहने वाले राणा यशवंत प्रताप सिंह ने अजय श्रीवास्तव और गंगेश कुमार के खिलाफ खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि दोनों जमीन के नाम पर एक लाख ले लिए थे। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed