Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Payal Kinnar said: Due to inflation in BJP government, donors themselves have become beggars.

सपा नेता पायल किन्नर ने कहा : भाजपा सरकार में महंगाई के चलते दानदाता खुद बन गए भिखारी

Sun, 29 Oct 2023 02:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 02:51 PM IST
सार

पायल ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में किन्नर समाज पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़े दिल वाला नेता बताते हुए कहा कि वह किन्नर समाज के लोगों को सर्वाधिक सम्मान देते हैं।

विज्ञापन
Payal Kinnar said: Due to inflation in BJP government, donors themselves have become beggars.
पायल सिंह किन्नर, सपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हुईं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह किन्नर ने रविवार को जिला कार्यालय जार्ज टाउन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। रोजगार के साधन गायब हैं। नौकरियां मिल नहीं रही हैं। छोटे मोटे रोजगार कर जीवन यापन करने वाले बेहाल हैं। जो समाज मुझ जैसे किन्नर समाज को भरपूर दान देता रहा है, महंगाई के चलते आज खुद मजबूर हो चुका है। वह खुद भिखारी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किन्नरों को मतदाता सूंची में नाम डालने का काम बेहद पिछड़ा हुआ है। भाजपा दावा तो बहुत करती है, लेकिन प्रदेश में हजारों की संख्या में किन्नरों के नाम अभी तक मतदाता सूंची में नहीं डाले गए हैं।

विज्ञापन


पायल ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में किन्नर समाज पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़े दिल वाला नेता बताते हुए कहा कि वह किन्नर समाज के लोगों को सर्वाधिक सम्मान देते हैं। उन्होंने प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में शीघ्र ही किन्नर सभा का विस्तार कर पार्टी की नीतियों को जनता के बीच प्रचार प्रसार करने की भी बात की।
विज्ञापन


पायल सिंह किन्नर खुद एक एनजीओ चलाती हैं और आज प्रतापपुर क्षेत्र के सौंरा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में जरूरतमंदों को वस्त्र एवं कंबल आदि वितरण किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, रविन्द्र यादव, राम अवध पाल, आरएन यादव, दान बहादुर मधुर, डॉ आकाश यादव, नाटे चौधरी, असगर अली अंसारी, डॉ सरताज आलम, डॉ जमील अहमद, संतोष यादव, शिव शंकर यादव, राम अवध पाल, संदीप कटका, मेहरबान सिंह, श्याम सूरत सरोज, राकेश सिंह, मुलायम यादव, अतर सिंह यादव, भोला यादव, नीरज यादव, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed