मरीजों के बेहतर उपचार मिले, यही होगी कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यचिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. पद्माकर सिंह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर बनाए गए हैं। वह यहां साढ़े तीन वर्षों से सीएमओ हैं। डायरेक्टर बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि अभी तक उनके ऊपर एक जिले की जनता की जिम्मेदारी थी लेकिन अब वे प्रदेश की जनता की जिम्मेदारियों का वहन करेंगे। उन्होेंने कहा कि लोहिया अस्पताल में उपचार कराने के लिए प्रदेश भर से मरीज पहुंचते हैं। उनकी कोशिश होगी कि हर मरीजों का बेहतर उपचार मिले। उन्हें चिकित्सकीय सुविधाओं के मिलने में किसी तरह की दिक्कत न हो। उनकी प्राथमिकता मरीजों की सुविधाओं में सुधार के साथ उच्चस्तरीय चिकित्सकीय सेवा मुहैया कराना होगा।
सीएमओ डॉ. पद्माकर सिंह ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) में 1983 में आए। उनकी पहली तैनाती जिला चमोली के तिलवाड़ा में हुई थी। इसके बाद वह हरदोई, रायबरेली, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ में भी सेवा दे चुके हैं। इलाहाबाद में वह जुलाई 2012 में सीएमओ के पद पर तैनात हुए। तबसे से वे लगातार सीएमओ हैं और अब राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर बनाए गए हैं। डॉ. पद्माकर सिंह ने कहा कि अभी उनके पास इस संबंध में शासन का आदेश नहीं आया है लेकिन प्रमोशन की सूची हफ्ते भर पहले जारी हुई थी। उसी में उनका डायरेक्टर बनना तय हो गया था।