फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passer gang clashes with ARTO over stopping overload trucks

ओवर लोड ट्रकों को रोकने पर एआरटीओ से भिड़ा पासर गैंग, हंगामा

Thu, 09 Jan 2020 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Passer gang clashes with ARTO over stopping overload trucks
नैनी के लेप्रोशी मिशन चौराहे पर मंगलवार देर रात अवैध परिवहन व ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने पहुंच? - फोटो : NAINI
ओवर लोड ट्रकों को रोकने पर एआरटीओ से भिड़ा पासर गैंग, हंगामा
विज्ञापन

मौके से तीन पासर मय कार लिए गए हिरासत में, शांति भंग में चालान, गाड़ी सीज
लग्जरी कार से करछना तहसील भेजे गए तीनों आरोपी, मुंशी की कार्यशैली पर उठे सवाल
नैनी। क्षेत्र के लेप्रोशी मिशन चौराहे पर मंगलवार देर रात पासर गैंग के सदस्यों एवं एआरटीओ की टीम से ओवरलोड ट्रकों को पास कराने को लेकर विवाद हो गया। हाथापाई तक की नौबत आ गई। पासर गैंग ने सहायक परिवहन अधिकारी की टीम को घेर लिया। स्थिति बिगड़ती देख एआरटीओ की टीम ने पुलिस को खबर दी। पुलिस जब तक पहुंची तब तक हो हल्ला व धक्कामुक्की हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को दबोच लिया। उनकी कार भी पकड़ ली। सहायक परिवहन अधिकारी की टीम ने उन्हें थाने तक तो भेजा लेकिन उसके बाद की कार्रवाई से कन्नी काट गए। जिसकी वजह से पकड़े गए तीनों लडक़ों का पुलिस ने सिर्फ शांति भंग में चालान कर मौन साध लिया।
क्षेत्र लेप्रोशी मिशन चौराहे पर मंगलवार देर रात एआरटीओ की टीम ओवर लोड ट्रकों की जांच पड़ताल कर रही थी। उसी दौरान वहां पर कई ओवरलोड ट्रकों को रोककर सडक़ के किनारे खड़ी करा दिया गया। इसकी भनक जब क्षेत्र में सक्रिय पास गैंग को लगा तो उसके दर्जनों सदस्य कुछ ही देर में लग्जरी गाडिय़ों से लेप्रोशी चौराहे पर पहुंच गए। धन और बाहुबल की वजह से मुहफट औन मनबढ़ दोनों हो चुके इस गैंग के लोग सीधे एआरटीओ टीम से उलझ गए। पासर गैंग एआरटीओ टीम पर ओवरलोड वाहनों को छोडने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

एआरटीओ ने मना किया तो सभी ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को खबर दी गई। पुलिस पहुंची तो मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। तीनों को मय कार पुलिस नैनी कोतवाली उठा लाई। यहां लाने के बाद आरटीओ टीम बिना कोई तहरीर दिए चली गई। उसके बाद पुलिस ने बुधवार को दोपहर में हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों मो. अकबर पुत्र सगीर अहमद, गुफरान अहमद पुत्र अहमद अली व मो. साजिद पुत्र सगीर निवासीगण मलाक हरहर, चंदापुर, सोरांव का शांतिभंग में चालान कर मामले को रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि इस मामले को रफा दफा करने में अहम भूमिका निभाने वाले नैनी थाने के एक मुंशी ने पासर गैंग के तीनों सदस्यों को पुलिस वाहन के बजाय उनकी प्राइवेट लग्जरी गाड़ी से करछना तहसील भेजा, जिसमें खुद पुलिस वाले भी बैठ कर गए। चर्चा है कि मुंशी ने इसके एवज में अच्छी खासी रकम ऐठी है। इस संबंध में जब इंस्पेक्टर नैनी धाकेश्वर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लग्जरी गाड़ी से अपराधी को भेजने का कोई प्रावधान नहीं है, यह गलत है। झगड़े के बारे में बताया कि परिवहन विभाग के टीम की ओर से कोई तहरीर न मिलने की वजह से शांति भंग में चालान किया गया।

अवैध परिवहन को पकड़ने रात के अंधेरे में एसएसपी संग निकले डीएम
नैनी। यमुनापार से रात के अंधेरे में ओवरलोड ट्रकों के धड़ल्ले से संचालन की शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार रात 11 बजे से भोर में पांच बजे तक डीएम एवं एसएसपी मातहतों संग वाहनों की चेकिंग कराते रहे। इस दौरान कुल 79 वाहनों का चालान किया गया और सात वाहनों को पाबंद किया गया। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरूद्घ पंकज ने मंगलवार की रात लेप्रोशी चौराहा समेत मुख्य मार्गों पर ओवरलोड ट्रकों एवं वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके लिए डीएम ने अपर जिलाधिकारियों व उपजिलाधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की अलग-अलग टीमों का गठन किया था। सभी टीमों को सघन चेकिंग के निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई वाहन मानक से अधिक बालू अथवा गिट्टी का लदान करता हैं या बिना रवन्ना के पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed