फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers with waiting list are twice as much as confirmed tickets, before Diwali, there is increased rush in

यातायात : कंफर्म टिकट से दोगुना ज्यादा रहे प्रतीक्षा सूची वाले यात्री, दिवाली के पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Sat, 22 Oct 2022 09:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 09:35 PM IST
सार

दिल्ली से प्रयागराज आए अल्लापुर के सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने तीन माह पूर्व अपना टिकट बुक करवाया था, लेकिन वह कंफर्म नहीं हुआ। इस वजह से प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की फर्श पर चादर बिछाकर किसी तरह रात भर बैठे-बैठे यहां तक का सफर उन्होंने पूरा किया।

विज्ञापन
Passengers with waiting list are twice as much as confirmed tickets, before Diwali, there is increased rush in
Prayagraj News : दिवाली से पूर्व रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली के मौके पर मुंबई एवं दिल्ली समेत तमाम रूट से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में खूब भीड़ आई। दिल्ली रूट से आने वाली ट्रेनों में ज्यादा मारामारी रही। प्रयागराज, हमसफर,  शिवगंगा, रीवा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के स्लीपर कोच में में कंफर्म टिकट से ज्यादा प्रतीक्षा सूची वाले यात्री रहे। अपनों संग दिवाली का पर्व मनाने की चाह में बहुत से यात्रियों ने स्लीपर कोच के फर्श पर चादर आदि बिछाकर प्रयागराज तक का अपना सफर पूरा किया। उधर, पर्व के पूर्व जंक्शन, प्रयागराज संगम, छिवकी आदि रेलवे स्टेशनों पर भी विभिन्न स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की शनिवार को खासी भीड़ जुटी।

विज्ञापन



दिल्ली से प्रयागराज आए अल्लापुर के सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने तीन माह पूर्व अपना टिकट बुक करवाया था, लेकिन वह कंफर्म नहीं हुआ। इस वजह से प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की फर्श पर चादर बिछाकर किसी तरह रात भर बैठे-बैठे यहां तक का सफर उन्होंने पूरा किया। सौरभ के अनुसार ट्रेन में प्रतीक्षा सूची वाले काफी यात्री इसी तरह से यहां तक पहुंचे। पुणे से आए प्रवीण कुशवाहा ने बताया कि ट्रेन में भीड़ काफी थी। उनका एसी थ्री में रिजर्वेशन था, लेकिन प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों की अच्छी तादाद की वजह से सफर बहुत मुश्किल भरा रहा।

विज्ञापन

Passengers with waiting list are twice as much as confirmed tickets, before Diwali, there is increased rush in
Prayagraj News : वाहनों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार को प्रयागराज जंक्शन से विभिन्न स्थानों की ओर जाने एवं यहां आने वाली ट्रेनों में खूब भीड़ हुई। बहुत से यात्री दिव्यांग एवं महिला कोच में ही घुस गए। दिवाली एवं छठ के मौके पर आने वाली भीड़ की वजह से जीआरपी और आरपीएफ को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं रोडवेज की बसों में प्रयागराज के आसपास वाले शहरों में आज खूब भीड़ गई।  हालांकि यूपी रोडवेज ने दावा किया कि शनिवार से विभिन्न स्थानों के लिए बसों के  194 अतिरिक्त फेरे शुरू किए गए, लेकिन रोडवेज का यह इंतजाम नाकाफी साबित हुआ। 


प्रयागराज से अयोध्या , आजमगढ़, गोरखपुर रूट की तरफ जाने वाली बसों में आज खूब भीड़ गई। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर दोपहर दो बजे केआसपास अयोध्या रूट की बस न होने से यात्रियों को काफी परेशानी भी हुई। हालांकि बाद में वहां वर्कशॉप से बसें मंगवा ली गईं। रोडवेज केक्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि  सिविल लाइंस डिपो से गोरखपुर, वाराणसी और सोनौली रूट पर 50 अतिरिक्त फेरे, प्रयाग डिपो से लखनऊ, अयोध्या, बस्ती और बहराइच के लिए 54 बसों ने अतिरिक्त फेरे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed