फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers will be monitored at the bus station with automatic sensor camera

ऑटोमेटिक सेंसर कैमरे से बस स्टेशन पर होगी यात्रियों की निगरानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Passengers will be monitored at the bus station with automatic sensor camera
प्रयागराज । रोडवेज बस संचालन की सुगबुगाहट के बीच रोडवेज प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रयागराज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर रोडवेज द्वारा हेवी ड्यूटी ऑटोमेटिक थर्मल सेंसर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बसों में चढ़ने वाले यात्रियों के हाथ भी पहले सैनिटाइज करवाए जाएंगे। रोड पर प्रशासन ने तय किया है कि बसों में सफर करने वाले यात्री निर्धारित स्टॉप पर ही चढ़ या उतर सकेंगे।
विज्ञापन
रोडवेज के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने प्रयागराज समेत सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों से कहा है कि वह बसों को नियमित रूप से सैनिटाइज करवाएं। रोडवेज के बस स्टेशनों की भी हर 6 घंटे बाद साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हेवी ड्यूटी ऑटोमेटिक थर्मल सेंसर कैमरे लगवाने का भी निर्देश दिया है। ताकि बस स्टेशन पर बसों में चढ़ने वाले यात्रियों का पहले ही तापमान ले लिया जाए। बताया जा रहा है यह कैमरे उन्हीं बस स्टेशनों पर लगाए जाएंगे जहां प्रतिदिन 5000 से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही है। यह कैमरा प्रति सेकंड 30 यात्रियों का तापमान नाप सकता है। यह तस्वीरें भी ले सकता है और तापमान अधिक होने पर अलार्म एवं रेड लाइट के माध्यम से चेतावनी भी देगा।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि बस संचालन जब भी शुरू होगा तब बसों में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखने के साथ ही यात्रियों को बिना मास्क उसमें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बसों में चढ़ने के पूर्व हर एक यात्री के हाथ भी सैनिटाइज करवाने की तैयारी है। इसके अलावा बसों में चालक परिचालक एवं बस स्टेशन और वर्कशॉप में सभी कर्मचारियों के ड्यूटी पर आने के तापमान नापने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed