फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers will be able to see the live location of trains on the screen on the platform itself

Railway : प्लेटफॉर्म पर ही यात्री स्क्रीन पर देख सकेंगे ट्रेनों की लाइव लोकेशन, बड़े स्टेशनों पर लगेगी स्क्रीन

Sat, 29 Nov 2025 12:04 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 12:04 PM IST
सार

Railway News : प्रयागराज समेत देश के बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्री प्लेटफार्म पर बैठे-बैठे ही ट्रेनों की लाइव लोकेशन जान सकेंगे। इसके लिए स्टेशनों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिस पर ट्रेनों के रनिंग स्टेटस की जानकारी यात्रियों को दिखती रहेगी। समय के साथ-साथ रेलवे भी यात्रियों को अत्याधुनिक तकनीकी से लाभान्वित कराने का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन
Passengers will be able to see the live location of trains on the screen on the platform itself
ट्रेन की लाइव लोकेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आपकी ट्रेन कहां है, वह गंतव्य स्टेशन पर तक कब पहुंचेंगी, वह समय पर चल रही है या नहीं आदि जानकारी रेल यात्रियों को उनके मोबाइल पर रेलवे के तमाम एप या स्टेशनों के पूछताछ केंद्र से ही मिलती है। आने वाले दिनों में अब यही सुविधा प्रयागराज समेत देश के प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगी। यह संभव होगा ऑटोमेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) से। इसकी मदद से ट्रेन आने के चार घंटे पहले से ही मिनट टू मिनट अपडेट जानकारी प्लेटफॉर्म पर लगी स्क्रीन से मिलती रहेगी।

विज्ञापन

यह स्क्रीन लग जाने के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म या प्रतीक्षालय में बैठे-बैठे ही उनकी ट्रेन का रनिंग स्टेटस दिखता रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटेड पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) की शुरुआत उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, मथुरा जंक्शन, ग्वालियर, अलीगढ़ जंक्शन व उत्तर रेलवे के वाराणसी कैंट, लखनऊ, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर आदि स्टेशनों से होगी।

विज्ञापन

अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एपीआईएस छत्तीसगढ़ के रायपुर स्टेशन पर शुरू किया जा रहा है। इसके बाद देश के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर इसे लगाया जाएगा। इसके तहत प्लेटफॉर्म पर एक स्क्रीन लगाई जाएगी। पीआईएस में सिम आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ यह स्क्रीन सेंटर फॉर रेलवे इनफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) के सर्वर से जुड़ी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन का लाइव स्टेटस प्लेटफॉर्म पर लगी स्क्रीन पर दिखता रहेगा। ट्रेन कितने बजे आएगी। किस प्लेटफॉर्म पर इसका आगमन-प्रस्थान होगा। वह कितनी लेट चल रही है। यह जानकारी भी स्क्रीन पर आती रहेगी। इंजन के पीछे कोचों का क्रम कैसा रहेगा आदि जानकारी भी यात्रियों को स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।

 

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में एपीआईएस का प्रयोग होगा। इसके बाद देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed