{"_id":"69299277a40170602509c85f","slug":"passengers-will-be-able-to-enjoy-burgers-and-pizzas-at-many-stations-including-prayagraj-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway : प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर बर्गर, पिज्जा का लुत्फ उठा सकेंगे यात्री, नामी ब्रांड खोलेंगे आउटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway : प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर बर्गर, पिज्जा का लुत्फ उठा सकेंगे यात्री, नामी ब्रांड खोलेंगे आउटलेट्स
Fri, 28 Nov 2025 05:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Nov 2025 05:45 PM IST
सार
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज जंक्शन समेत प्रमुख स्टेशनों पर अब यात्री बर्गर, पिज्जा भी लुत्फ उठा सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में ‘प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स’ पॉलिसी को औपचारिक मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज जंक्शन समेत प्रमुख स्टेशनों पर अब यात्री बर्गर, पिज्जा भी लुत्फ उठा सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में ‘प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स’ पॉलिसी को औपचारिक मंजूरी दी है। इसके तहत एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों पर नामी फूड ब्रांड के स्टॉल खुलेंगे। इनमें डॉमिनोज, हल्दीराम, पिज्जाहट, मैकडोनाल्ड्स, बीकानेर वाला, सबवे और केएफसी आदि के खानपान उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रीमियम आउटलेट्स का आवंटन नॉमिनेशन के आधार पर नहीं किया जाएगा। एनसीआर की तैयारी है कि ई-ऑक्शन के जरिये इसी वित्तीय वर्ष नामी फूड ब्रांड के स्टॉल खोल दिए जाएं। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पॉलिसी के तहत एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों पर नामी फूड ब्रांड के स्टॉल खोलने की तैयारी है। प्रक्रिया ई-ऑक्शन के जरिये होगी। स्टेशनों पर आउटलेट पांच वर्ष के लिए ही मिलेंगे।
विज्ञापन
यहां स्टॉल खोलने की तैयारी
प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा जंक्शन, टूंडला जंक्शन, ललितपुर, खजुराहो, बांदा, मिर्जापुर जंक्शन, ग्वालियर, वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई और फतेहपुर आदि।
विज्ञापन