{"_id":"6710cbdde5793f9516080de2","slug":"passengers-should-pay-attention-railways-reduced-the-period-of-advance-reservation-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें : टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे ने बदली व्यवस्था, अब 120 नहीं 60 दिन पहले होगा रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें : टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे ने बदली व्यवस्था, अब 120 नहीं 60 दिन पहले होगा रिजर्वेशन
Thu, 17 Oct 2024 05:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:05 PM IST
सार
ट्रेनों में चार महीने पहले टिकट बुक करने की व्यवस्था में बदलाव हो गया है। अब यात्री 60 दिन पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकते हैं। रेलवे मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। अब एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा घटा दी गई है। पहले यह समय सीमा 120 दिन थी, लेकिन अब 60 हो गई है।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेनों में टिकट की बुकिंग कराने के लिए 120 दिन पहले टिकट बुक कराने का नियम है, लेकिन भारतीय रेलवे ने यह व्यवस्था अब बदल दी है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अब 120 दिन नहीं बल्कि 60 दिन पहले ही टिकट को बुक कराना पड़ेगा। रेलवे ने टिकट बुकिंग की मियात 120 से से घटाकर सीधे आधा यानी 60 दिन कर दिया है। यह नई व्यवस्था एक नवंबर से प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेनों में चार महीने पहले टिकट बुक करने की व्यवस्था में बदलाव हो गया है। अब यात्री 60 दिन पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकते हैं। रेलवे मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। अब एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा घटा दी गई है। पहले यह समय सीमा 120 दिन थी, लेकिन अब 60 हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
रेलवे के नए नियम के मुताबिक अब 120 नहीं, बल्कि केवल 60 दिन पहले ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकेंगे। भारतीय रेलवे ने एडवांस रिजर्वेशन (एआरपी) पीरियड को घटा दिया है। भारतीय रेलवे के ये नए नियम 1 नवंबर से लागू होंगे।