फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers should pay attention, information about trains will also be available in Kumbhavani

Mahakumbh : यात्रीगण ध्यान दें, कुंभवाणी में भी मिलेगी ट्रेनों की सूचनाएं, आगमन-प्रस्थान की मिलेगी जानकारी

Sat, 18 Jan 2025 09:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 09:37 PM IST
सार

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान एवं उनके स्टेशनों की जानकारी अब आकाशवाणी एवं कुंभवाणी में भी दी जाएगी। 28 फरवरी तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान लोगों को ट्रेनों के रूट एवं उसके गंतव्य स्टेशन के बारे में भी बताया जाएगा।

विज्ञापन
Passengers should pay attention, information about trains will also be available in Kumbhavani
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान एवं उनके स्टेशनों की जानकारी अब आकाशवाणी एवं कुंभवाणी में भी दी जाएगी। 28 फरवरी तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान लोगों को ट्रेनों के रूट एवं उसके गंतव्य स्टेशन के बारे में भी बताया जाएगा।

विज्ञापन

दरअसल महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व मकर संक्रांति पर प्रयागराज जंक्शन पर उम्मीद से ज्यादा लोगों की भीड़ जुट गई। जिन यात्रियों को प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी स्टेशन से ट्रेनें पकड़नी थी वह भी प्रयागराज जंक्शन पहुंच गए। इस वजह से वहां भीड़ नियंत्रण में दिक्कत हुई। अब 29 जनवरी को महाकुंभ का सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या है। इसे देेखते हुए अब नियमित रूप से कुंभवाणी जो अभी हाल ही में शुरू किया गया है उसमें ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


इसमें एक दिन पूर्व शेड्यूल हुई ट्रेनों का और कुछ घंटे बाद चलने वाली ट्रेनों की सूचना भी प्रसारित की जाएगी। कुंभवाणी एफएफ 103.5 मेगाहार्ट्ज पर पूरे दिन निरंतर अंतराल पर संगमनगरी के प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, फाफामऊ, प्रयाग, झूंसी, प्रयागराज रामबाग से चलने वाली ट्रेनों के बारे में सूचनाएं प्रसारित होंगी। उद्घोषक ट्रेनों की सूचनाएं साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अपनी विशेष ट्रेनों की पूरी सूची आकाशवाणी को उपलब्ध कराएगा और उसे लगातार अपडेट करता रहेगा। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि सभी विशेष ट्रेनों की सूची आकाशवाणी को उपलब्ध कराई जा रही है। एक दिन पहले ही सूचनाएं रेडियो के माध्यम से लोगों तक पहुंचने लगेंगी कि कौन सी ट्रेन, कहां से और कितने बजे चलेगी। रविवार 19 जनवरी से कुंभवाणी के माध्यम से सूचनाएं दी जानी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed