{"_id":"695677de85bc83c5cf04628b","slug":"passengers-please-note-to-travel-on-prayagraj-humsafar-and-rajdhani-2026-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : यात्रीगण ध्यान दें- प्रयागराज, हमसफर, राजधानी में सफर करने के लिए कल से जाना होगा सूबेदारगंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : यात्रीगण ध्यान दें- प्रयागराज, हमसफर, राजधानी में सफर करने के लिए कल से जाना होगा सूबेदारगंज
Thu, 01 Jan 2026 07:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Jan 2026 07:04 PM IST
सार
माघ मेले में संभावित भीड़ को देखते हुए शुक्रवार से 17 फरवरी तक यात्रियों को प्रयागराज, हमसफर, लालगढ़, राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने के लिए सूबेदारगंज स्टेशन जाना होगा।
विज्ञापन
रेलवे समाचार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माघ मेले में संभावित भीड़ को देखते हुए शुक्रवार से 17 फरवरी तक यात्रियों को प्रयागराज, हमसफर, लालगढ़, राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने के लिए सूबेदारगंज स्टेशन जाना होगा। दो जनवरी से गाड़ी (12417) प्रयागराज का नई दिल्ली से वापसी में आगमन सुबह 06:55 बजे होगा। प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस (12403) सूबेदारगंज से रात 11:10 बजे चलेगी जबकि वापसी सुबह 04:40 बजे होगी।
विज्ञापन
इसी तरह 12 से 25 जनवरी तक आनंद विहार टर्मिनल-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस (22438) रात 12:30 बजे चलेगी और वापस 06:15 बजे आएगी। ट्रेन नंबर 22437/12275 सूबेदारगंज से 10:35 बजे के बजाय रात 12:30 बजे (12 से 25 जनवरी तक) प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा मेले के दौरान 12506-05 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12324-23 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12488-87 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी एक्सप्रेस, 12424-23 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली डिब्रूगढ़, 12306-05 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली हावड़ा, 12310-09 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली राजेंद्रनगर, 12301 राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव सूबेदारगंज स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
जंक्शन की जगह छिवकी से चलने वाली ट्रेनें
दानापुर-उधना एक्सप्रेस (20934)
पटना-एर्णाकुलम एक्सप्रेस (22670-69)
छपरा-जालना स्पेशल (07652-51)
पुणे-बनारस एक्सप्रेस (22131-32)
रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (18609-10)
अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस (19421-22)
सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस (12791-92)
दादर-बलिया स्पेशल (01025)
गोरखपुर-दादर स्पेशल (01028)
रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस (22535-36)
मेला अवधि में जंक्शन से ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सके, इस वजह से कई ट्रेनों को सूबेदारगंज और छिवकी स्टेशन पर शिफ्ट किया जा रहा है। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल

जंक्शन की 38 व छिवकी आने वालीं नौ ट्रेनों का कल से बदल जाएगा प्लेटफॉर्म
प्रयागराज जंक्शन और छिवकी रेलवे स्टेशन आने वालीं 47 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में शुक्रवार दो जनवरी से बदलाव हो जाएगा। माघ मेला की वजह से जंक्शन की 38 और छिवकी स्टेशन की नौ ट्रेनों की प्लेटफॉर्म संख्या में बदलाव होगा। यह व्यवस्था 17 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। नई व्यवस्था के तहत 14117 कालिंदी एक्सप्रेस की रवानगी प्लेटफॉर्म नंबर एक की जगह दो से होगी और वापसी में इसका आगमन प्लेटफॉर्म नंबर पांच की जगह दस पर होगा।
इसी तरह प्रयागराज-डॉ. अंबडेकरनगर की रवानगी पांच की जगह दस नंबर प्लेटफॉर्म से होगी। वहीं, इस ट्रेन का आगमन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर होगा। प्रयागराज-अहमदाबाद सुपरफास्ट की रवानगी प्लेटफॉर्म दो की जगह दस और आगमन प्लेटफॉर्म दो की जगह दस नंबर पर होगा। फिलहाल जिन 38 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जा रहे हैं उनमें 26 ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर एक की हैं। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले नवीनतम प्लेटफॉर्म की जानकारी नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम या 139 सेवा के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।