{"_id":"6176fe5001ecaa168f0f89eb","slug":"passengers-outraged-by-running-subedarganj-dehradun-express-to-najibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस को नजीबाबाद तक ही चलाने से भड़के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस को नजीबाबाद तक ही चलाने से भड़के यात्री
Tue, 26 Oct 2021 12:28 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने सोमवार को खूब शोर शराबा किया। यहां स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को बताया गया ट्रेन देहरादून की जगह नजीबाबाद तक जाएगी। यह सुनते ही यात्री भड़क गए। अधिकांश यात्रियों का कहना था कि जब उनका रिजर्वेशन देहरादून का है तो ट्रेन नजीबाबाद तक ही क्यों जा रही है।
विज्ञापन
काफी समझाने के बाद ही यात्री शांत हुए। सूबेदारगंज में यात्रियों को बताया गया कि लक्सर और हरिद्वार स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तमाम ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से भी निरस्त की गई हैं। सूबेदारगंज-देहरादून को भी आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। हालांकि इसका संचालन लक्सर के पूर्व नजीबाबाद तक होगा।
विज्ञापन
हालांकि तमाम यात्री अड़ गए कि जब उन्होंने अपनी टिकट हरिद्वार या देहरादून की बुक कराई है तो उन्हें वहां तक ले जाने की व्यवस्था रेलवे करे। बाद में अफसरों के समझाने और नजीबाबाद से हरिद्वार और देहरादून तक रेल किराया वापसी की बात पर ही यात्री माने। इस बारे में मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर को भी 04113 सूबेदारगंज-देहरादून का संचालन नजीबाबाद तक ही होगा। इसके अलावा 26 और 28 अक्तूबर को भी इस ट्रेन की वापसी नजीबाबाद से ही होगी।
विज्ञापन
निरस्त नहीं होगी हरिद्वार एक्सप्रेस, नजीबाबाद तक होगा संचालन
प्रयागराज संगम से योगनगरी ऋषिकेश तक जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस अब 26 और 28 अक्तूबर को निरस्त नहीं रहेगी। लक्सर-हरिद्वार रेलखंड पर चल रहे कार्य के चलते इस ट्रेन को रेलवे द्वारा निरस्त किया गया था, लेकिन अब यह ट्रेन उक्त तिथि में प्रयागराज संगम से नजीबाबाद तक संचालित होगी। 27 और 29 अक्तूबर को नजीबाबाद से ही इसकी वापसी होगी।