फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passenger trains will now run on the Khajuraho cord line without changing the engine, saving time.

Prayagraj : खजुराहो में कर्ड लाइन से अब बिना इंजन बदले फर्राटा भरेंगी यात्री ट्रेनें, समय की होगी बचत

Fri, 10 Apr 2026 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Apr 2026 03:05 PM IST
सार

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने खजुराहो में निर्मित कर्ड लाइन से अब यात्री ट्रेनों को भी चलाने की तैयारी की है। इससे प्रयागराज से खजुराहो के रास्ते ललितपुर, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर जाने वाली ट्रेनों के संचालन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और यात्रियों के समय में भारी बचत होगी।

विज्ञापन
Passenger trains will now run on the Khajuraho cord line without changing the engine, saving time.
ट्रेन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने खजुराहो में निर्मित कर्ड लाइन से अब यात्री ट्रेनों को भी चलाने की तैयारी की है। इससे प्रयागराज से खजुराहो के रास्ते ललितपुर, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर जाने वाली ट्रेनों के संचालन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और यात्रियों के समय में भारी बचत होगी।

विज्ञापन


साथ ही ट्रेनों को खजुराहो स्टेशन पर लाने और फिर दिशा बदलने के लिए इंजन को आगे-पीछे करने की लंबी प्रक्रिया से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। वर्तमान में उत्तर मध्य रेलवे के खजुराहो जाने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को स्टेशन पर लाने के बाद इंजन की दिशा बदलनी पड़ती है, जिसमें करीब 30 से 45 मिनट का समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन


कर्ड लाइन एक तरह का बाईपास रेल ट्रैक होगा, जो ट्रेनों को मुख्य लाइन से सीधे जोड़ देगा। इससे महोबा की ओर से आने वाली और झांसी या अन्य दिशाओं को जाने वाली ट्रेनें बिना खजुराहो स्टेशन के अंदर प्रवेश किए या बिना इंजन बदले सीधे अपने गंतव्य की ओर निकल सकेंगी। अभी वहां कर्ड लाइन से सिर्फ मालगाड़ियां ही संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस कर्ड लाइन से न केवल यात्री ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि रेलवे नेटवर्क की क्षमता में भी इजाफा होगा। पर्यटकों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से फायदेमंद होगी, क्योंकि इससे सफर का समय कम होगा और खजुराहो की कनेक्टिविटी और अधिक सुगम हो जाएगी। इस परियोजना के लिए सर्वे और शुरुआती कागजी औपचारिकताएं तेज कर दी गई हैं, ताकि जल्द ही इसे एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए फिट घोषित किया जा सके।


कर्ड लाइन से अब एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की तैयारी है। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। तकनीकी काम पूरा होते ही कर्ड लाइन से एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed