फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passenger slips while trying to get off moving train at Prayagraj Junction, RPF personnel saves life

प्रयागराज जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में फिसला यात्री, आरपीएफ कर्मी ने ऐसे बचाई जान 

Sat, 03 Jul 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jul 2021 12:48 AM IST
सार

  • ब्रह्मपुत्र मेल से उतरने के प्रयास से प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंसे यात्री की बचाई गई जान

विज्ञापन
Passenger slips while trying to get off moving train at Prayagraj Junction, RPF personnel saves life
prayagraj news : प्रयागराज जंक्शन पर चलती ट्रेन में फंसे यात्री को निकालता आरपीएफ का जवान - फोटो : prayagraj

विस्तार

चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे एक यात्री की जान आरपीएफ कर्मी की वजह से बच गई। यात्री ब्रह्मपुत्र मेल से उतरने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह अपना संतुलन संभाल नहीं पाया और वह प्लेटफार्म पर नीचे गिर गया। इस बीच प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ ने जवान ने मुश्तैदी दिखाते हुए ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसे यात्री को खींच कर उसकी जान बचा ली। आरपीएफ जवान के इस कार्य की रेलवे अफसरों ने सराहना की।

विज्ञापन

Passenger slips while trying to get off moving train at Prayagraj Junction, RPF personnel saves life
prayagraj news : प्रयागराज जंक्शन पर चलती ट्रेन में फंसे यात्री को निकालता आरपीएफ का जवान - फोटो : prayagraj

दरअसल प्रयगाराज जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह ब्रह्मपुत्र मेल प्लेटफार्म नंबर चार से अपने निर्धारित ठहराव के बाद चली तो पूरण लाल ( 60) नाम के एक यात्री ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इस बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और चलती गाड़ी से उतरते समय पूरण लाल नीचे गिर कर प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच आ गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

Passenger slips while trying to get off moving train at Prayagraj Junction, RPF personnel saves life
prayagraj news : प्रयागराज जंक्शन पर चलती ट्रेन में फंसे यात्री को निकालता आरपीएफ का जवान - फोटो : prayagraj
उसी दौरान प्लेटफार्म पर आरपीएफ फतेहपुर में तैनात कांस्टेबल दिनेश सिंह जो प्रयागराज से अपना अवकाश पूरा करने के बाद डयूटी पर जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में  प्लेटफार्म पर खड़े थे, उनकी नजर पूरण लाल पर पड़ी। बिना देर किए उन्होंने यात्री को बाहर खींचा और रेलवे ट्रैक पर गिरने से बचा लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से पूरण लाल की जान बच गई। कांस्टेबल दिनेश सिंह के इस कार्य की रेलवे अफसरों ने भी सराहना की। साथ ही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed