{"_id":"5eb059d18ebc3e90ac76545a","slug":"pass-issued-for-63-factories-in-green-zone-during-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: ग्रीन जोन में फैक्ट्रियों के लिए पास जारी, नियम पालन के लिए टीम करेंगीं निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: ग्रीन जोन में फैक्ट्रियों के लिए पास जारी, नियम पालन के लिए टीम करेंगीं निगरानी
Tue, 05 May 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 05 May 2020 12:10 AM IST
सार
नियमों की निगरानी के लिए बनाई जाएगी टीमें
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉकडाउन में बंद पड़े उधोग-धंधे खुलने की राह साफ हो गई। जूता व अन्य उद्योग से जुड़ी 63 फैक्ट्रियों के लिए सोमवार को पास जारी हो गए। इनमें 33% मजदूर काम करेंगे। उनके रहने के लिए इंतजाम भी संचालकों को वहीं करना पड़ेगा।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि फैक्ट्रियां सिर्फ वहीं खुलेंगी जहां ग्रीन जोन होगा या देहात के ऐसे इलाके जहां संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला। इनमें 33% स्टाफ काम करेगा। इनके रहने का इंतजाम भी फैक्ट्रियों में ही किया जाएगा।
शहरी क्षेत्र व हॉटस्पॉट में रहने वाले मजदूर इन फैक्ट्रियों में काम नहीं कर सकेंगे। सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जिन फैक्टरी संचालकों ने आवेदन किए थे, उन्हें पास जारी किए हैं।

Trending Videos
फिलहाल शहरी क्षेत्र में कोई फैक्टरी नहीं खुलेगी। इस संबंध में उपायुक्त उद्योग स्तर से विस्तृत गाइडलाइन मंगलवार को जारी होगी। यहां कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए टीमें बनाई जाएगी।
जिले में 2529 फैक्ट्रियां व 570 कारखाने है संचालित
जिले छोटी, बड़ी व मध्यम श्रेणी की 2529 फैक्ट्रियां संचालित हैं। इनमें 1.01 लाख से अधिक मजदूर हैं। पिछले दो माह से लॉकडाउन में काम-धंधे बंद पड़े हैं। इनके अलावा 570 अव्यवस्थित कारखानों में 42,635 मजदूर कार्यरत हैं।