{"_id":"65a0594001884ada9600ca10","slug":"parcel-scanner-will-be-installed-on-the-lines-of-airport-at-prayagraj-junction-kanpur-central-allahabad-news-c-3-1-ald1024-296738-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एयरपोर्ट की तर्ज प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल पर लगेगा पार्सल स्कैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एयरपोर्ट की तर्ज प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल पर लगेगा पार्सल स्कैनर
Fri, 12 Jan 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट की तर्ज पर अब उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल पर पार्सल स्कैनर लगवाएगा।
पार्सल की ठीक से जांच नहीं हो पाने की वजह से रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
प्रयागराज जंक्शन पर पार्सल आदि की बुकिंग तो होती है, लेकिन जानकारी नहीं हो पाती कि इसके अंदर क्या है। बुक कराने वाले के अनुसार ही रजिस्टर में नोट कर लिया जाता है, जबकि एयरपोर्ट के कार्गों में ऐसा नहीं है। एयरपोर्ट पर अगर कोई पार्सल आदि भेजा जाता है तो पहले उसकी स्कैनर मशीन से जांच की जाती है। इससे कोई विस्फोटक व ज्वलनशील आदि पदार्थ नहीं ले जा पाता है।
प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि इसी वित्तीय वर्ष में दोनों स्टेशनों पर पार्सल स्कैनर लगा दिए जाएंगे। इसके बाद मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशन, जहां से पार्सल की बुकिंग होती है वहां भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
23 से 26 तक दिल्ली के लिए नहीं बुक होगा पार्सल
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली के लिए सभी तरह के पार्सल की बुकिंग पर रोक लगा दी है। 23 से 26 जनवरी तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, आदर्श नगर दिल्ली के लिए प्रयागराज जंक्शन समेत उत्तर मध्य रेलवे के किसी भी स्टेशन से पार्सल की बुकिंग पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन