{"_id":"6228ec76f3df3f5edf77d7b9","slug":"para-military-forces-deployed-today-there-will-be-route-diversion-allahabad-news-ald3285518119","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पैरा मिलिट्री फोर्सेज की तैनात, आज होगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पैरा मिलिट्री फोर्सेज की तैनात, आज होगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात, आज लागू होगा डायवर्जन
0 आईजी, डीएम और एसएसपी ने फोर्स को किया ब्रीफ
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए बुधवार को ही पैरा मिलिट्री फोर्सेज की तैनाती कर दी गई। आईजी, डीएम और एसएसपी ने मतगणना ड्यूटी में लगी फोर्स को रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफ किया। इसके बाद तैनाती कर दी गई। इस बार मतगणना त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी। तीनों कार्डन में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पैरामिलिट्री, पीएसी और पुलिस के हवाले होगी।
रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को आईजी, डीएम और एसएसपी ने मतगणना ड्यटी में लगे सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफ किया। अधिकारियों ने मतगणना की गंभीरता को बताते हुए फोर्स से हर वक्त चुस्त दुरुस्त रहने को कहा। ब्रीफिंग के बाद पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी और पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। आज से ही सभी मुस्तैद हो गए। एसएसपी ने बताया कि मतगणना स्थल से 100 मीटर की परिधि के क्षेत्र को नो वेहिकल जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में कोई भी वाहन नहीं चलेगा। प्रत्याशियों के वाहन टीपी नगर में पार्क कराए जाएंगे। मतगणना स्थल केप्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा वहां मौजूद पुलिसकर्मी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से भी चेकिंग कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी प्रतिबंधित वस्तु मतगणना केंद्र के भीतर न पहुंच सके।
धूमनगंज में लागू रहेगा डायवर्जन
प्रयागराज। मतगणना के मद्देनजर महिला ग्राम से मुंडेरा की तरफ आम वाहनों के आने जाने पर रोक होगी। सिर्फ मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों, मतगणना एजेंट, प्रत्याशी और एंबुलेंस वाहन को छूट होगी। इसी तरह मंदर मोड़ से मुंडेरा मंडी की ओर आम वाहनों को अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशी की गाड़ी ट्रांसपोर्ट नगर तक बने पार्किंग तक जाएगी। मतगणना एजेंट के वाहन पीएसी परिसर में बने पार्किंग स्थल तक जाएंगे।