Kaushambi : पेपर लीक प्रकरण... गैंगस्टर का आरोपी सहायक ऑडिटर गिरफ्तार
इंस्पेक्टर करारी सुनील सिंह ने बताया कि पिछले दिनों विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर आउट हुए थे। इसमें आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा का पेपर भी था। यह सब प्रयागराज के मेजा कोतवाली अंतर्गत अमौरा निवासी राजीव नयन मिश्र के इशारे पर हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में गैंगस्टर एक्ट में वांछित पंडित उर्फ देवप्रकाश पांडेय को करारी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मनौरी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कन्नौज जिले में सहायक ऑडिटर के पद पर तैनात है। उसने राजीव नयन मिश्र के गिरोह से जुड़कर वर्ष 2024 में हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराकर आर्थिक लाभ अर्जित किया। सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
इंस्पेक्टर करारी सुनील सिंह ने बताया कि पिछले दिनों विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर आउट हुए थे। इसमें आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा का पेपर भी था। यह सब प्रयागराज के मेजा कोतवाली अंतर्गत अमौरा निवासी राजीव नयन मिश्र के इशारे पर हुआ। उसने पेपर लीक कराने के बाद अपने गिरोह से जुड़े सदस्यों के जरिए विभिन्न जनपदों में प्रश्न पत्र पहुंचाया था। राजीव सहित उसके गिरोह के 23 लोगों का नाम सामने आया था।
जिले में सदर कोतवाली व कोखराज कोतवाली के अलावा प्रयागराज जनपद के सिविल लाइंस थाने में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। सदर कोतवाली पुलिस ने 23 जुलाई को गैंगचार्ट तैयार किया। मामले की विवेचना करारी इंस्पेक्टर सुनील सिंह कर रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरोह में शामिल पंडित उर्फ देव प्रकाश पांडेय निवासी धन्नी पट्टी थाना कसिया जनपद कुशीनगर को मनौरी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
देवप्रकाश मौजूदा वक्त प्रयागराज के नया पुरवा स्टैनली रोड पर रहता है। वह वर्तमान में कन्नौज जिले में यूपी कोऑपरेटिव के सहायक ऑडिटर पद पर कार्यरत है। आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कोर्ट भेजा गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
अब तक 17 की हुई गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर का कहना है कि राजीव नयन का अंतरराज्यीय गिरोह था। सदर कोतवाली पुलिस ने राजीव सहित 23 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इनमें से कौशाम्बी जिले के अलावा विभिन्न जनपदों में गिरोह के कुल 17 सदस्य गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
आर्थिक साम्राज्य पर चोट करेगी पुलिस
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरोह में शामिल सभी सदस्यों के आर्थिक साम्राज्य के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस इनके आर्थिक साम्राज्य पर चोट करेगी। अपराध जगत से जुड़कर अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।