फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Panic grips the area from Hanumanganj to Saidabad following the appearance of a leopard

Prayagraj News: हनुमानगंज से सैदाबाद तक तेंदुआ की दस्तक से दहशत

Thu, 01 Oct 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 01 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Panic grips the area from Hanumanganj to Saidabad following the appearance of a leopard
फ़ोटो हनुमानगंज के कोटवा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में तेंदुआ दिखाई देने के बाद डर से गिरकर घायल - फोटो : संगठन
हनुमानगंज से सैदाबाद तक तेंदुआ की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। बुधवार सुबह कोटवा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बैठा तेंदुआ कर्मचारियों को देखते ही भागकर झाड़ियों में गुम हो गया। तेंदुआ के डर से रसोइया गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन

सैदाबाद के उसमापुर गांव में घास काट रही महिलाओं ने देखा तो भाग खड़ी हुईं। वहीं, शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे लोग रुक गए। आरोप है कि वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन

सरायइनायत के कोटवा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। बुधवार सुबह कार्यकर्ता सीता देवी, सहायिका सुशीला देवी, सुमन देवी, निर्मला देवी एवं रसोइया संतोष मिश्रा के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंची। वे जैसे ही कमरा खोलने लगीं तभी आहट पाकर गलियारे में बैठा तेंदुआ बाउंड्रीवाल फांदकर झाड़ियों में गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुआ देखने से सभी घबरा गई और रसोइया डर से गिरकर घायल हो गईं। सीता देवी ने बताया कि जब से तेंदुआ दिखा है, तभी से वे लोग डरी हुई हैं। शुक्र है कि गलियारे की ओर कोई बच्चा नहीं गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर सत्येंद्र चौधरी, उप निरीक्षक वर्मा प्रसाद मौके पर पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों ने पटाखे फोड़कर झाड़ियों में छिपे तेंदुए को खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। इसके बाद ग्रामीणों के कहने पर झाड़ियों में जेसीबी चलाई गई पर कोई फायदा नहीं हुआ।
इससे पहले कतवारूपुर गांव में दो और 21 सितंबर को रात में तेंदुआ दिखाई दिया था। दो सितंबर को तेंदुआ अधिवक्ता संजय यादव के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।
सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखा तेंदुआ
आंगनबाड़ी केंद्र में तेंदुआ दिखाई देने के बाद प्राथमिक विद्यालय परिसर में ही स्थित पंचायत कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया गया, लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। हालांकि, आंगनबाड़ी केंद्र में जिस जगह तेंदुआ होना बताया गया, वह सीसीटीवी कैमरे की जद में नहीं है।

-आंगनबाड़ी केंद्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना पर कर्मचारी मौके पर गए थे। पांव के निशान स्पष्ट नहीं थे। ग्रामीणों के कहने पर झाड़ियों में जेसीबी भी चलाई गई पर तेंदुआ दिखाई नहीं दिया है।-लक्ष्मीकांत दुबे, रेंजर फूलपुर

फ़ोटो हनुमानगंज के कोटवा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में तेंदुआ दिखाई देने के बाद डर से गिरकर घायल

फ़ोटो हनुमानगंज के कोटवा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में तेंदुआ दिखाई देने के बाद डर से गिरकर घायल- फोटो : संगठन

फ़ोटो हनुमानगंज के कोटवा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में तेंदुआ दिखाई देने के बाद डर से गिरकर घायल

फ़ोटो हनुमानगंज के कोटवा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में तेंदुआ दिखाई देने के बाद डर से गिरकर घायल- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed