फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Panic ensued in Karchhana due to a CNG tanker leak; an eerie silence fell over the area

Prayagraj : करछना में सीएनजी टैंकर लीकेज से मची अफरातफरी, इलाके में छाया सन्नाटा, बचा हादसा

Wed, 08 Jul 2026 07:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jul 2026 07:30 PM IST
सार

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे यूनाइटेड पुलिस चौकी के पास सीएनजी टैंकर के लीकेज होने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सड़कों पर सन्नाटा छा गया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते लोग दूर भाग गए।

विज्ञापन
Panic ensued in Karchhana due to a CNG tanker leak; an eerie silence fell over the area
यूनाइटेड के पास सीएनजी टैंकर में हुआ रिसाव। - फोटो : संवाद।

विस्तार

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे यूनाइटेड पुलिस चौकी के पास सीएनजी टैंकर के लीकेज होने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सड़कों पर सन्नाटा छा गया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते लोग दूर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। संयोग से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सारा गैस रिसने के बाद चालक टैंकर लेकर चला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीएनजी रिफलिंग प्लांट से सीएनजी लेकर एक टैंकर अनलोडिंग के लिए किसी पेट्रोल पंप पर जा रहा था।

विज्ञापन


यूनाइटेड पुलिस चौकी के पास तेज आवाज के साथ टैंकर में लीकेज होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। लोग भागने लगे। देखते ही देखते सड़क पर सन्नाटा छा गया। चालक ने भी भागकर अपनी बचाई। गैस रिसने की तेज आवाज शीटी की तरह काफी दूर तक सुनाई देने लगी। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की जानकारी दी। रिसाव के बाद टैंकर खाली हो गया। इसके बाद चालक टैंकर लेकर चला  गया। इसके बाद  लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि 26 जून को कोखराज टोल प्लाजा के पास इंडेन गैस के टैंकर में रिसाव के कारण आग लग गई थी। जिसमें झुलसकर पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक की हालत नाजुक बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed