{"_id":"5da0e22d8ebc3e93db11b520","slug":"panic-among-fever-victims-due-to-rising-dengue-patients-allahabad-news-ald2572621139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के बढ़ते मरीजों से बुखार पीड़ितों मे दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के बढ़ते मरीजों से बुखार पीड़ितों मे दहशत
विज्ञापन
Panic among fever victims due to rising dengue patients
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के नौ नए मरीज चिह्नित, अब तक 140 पीड़ित
0 डेंगू का डंक: बुखार पीड़ितों में दहशत, शंका में करा रहे जांच
0 एसआरएन, बेली, कॉल्विन अस्पतालों की ओपीडी में भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बदले मौसम में डेंगू के हर दिन बढ़ रहे मरीजों की संख्या बुखार पीड़ितों को डरा रही है। प्रतिदिन 100 से अधिक बुखार पीड़ित डेंगू की शंका में रक्त जांच करा रहे हैं। शुक्रवार को 51 रक्त नमूनों की जांच में डेंगू के नौ नए मरीज चिह्नित किए गए। इस वर्ष डेंगू मरीजों की संख्या अब तक 140 तक पहुंच गई है।
डेंगू पीड़ितों की बढ़ती संख्या का आंकड़ा डराने वाला है। प्रतिदिन डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। कारण बदले मौसम में नमी, गंदगी और जलजमाव है। बृहस्पतिवार को 51 रक्त नमूनों की जांच के बाद नौ स्थानीय बुखार पीड़ित मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई। वहीं, मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू की जांच के लिए 67 रक्त नमूने जमा कराए गए हैं।
एसआरएन, बेली और कॉल्विन अस्पताल की ओपीडी में बुखार पीड़ित मरीजों की भीड़ जुट रही है। एसआरएन के डेंगू वार्ड में शुक्रवार को भर्ती मरीजों की संख्या 26 हो गई। एसआरएन की फिजीशियन डॉ. अनुभा श्रीवास्तव के मुताबिक इस मौसम में जलजमाव, गंदगी से मच्छरों की भरमार है। बुखार पीड़ितों में डेंगू का खौफ है। लक्षण दिखने पर जांच कराई जाती है। दस में दो मरीज डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जलभराव प्रभावित इलाकों एंटी लार्वा छिड़काव का काम तेजी से कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डेंगू पीड़ित मरीजों के घरों में सत्यापन और इलाज को टीमें भेजी गई हैं। वहीं, जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. एएन मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष इस अवधि में 271 डेंगू के मरीज थे, इस बार यह संख्या काफी कम है। अब तक 140 मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि डेंगू पीड़ितों का सत्यापन किया जा रहा है।