फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Panchsheel Hospital sealed, three doctors and other staff quarantine

पंचशील अस्पताल किया गया सील तीन डाक्टर व अन्य स्टाफ क्वारंटीन

Mon, 08 Jun 2020 12:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jun 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Panchsheel Hospital sealed, three doctors and other staff quarantine
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिले में कोरोना संक्रमित पाई गई महिला निजी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ  से जवाहर लाल नेहरू रोड स्थित पंचशील हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही वहां तीन डॉक्टर सहित 20 से अधिक चिकित्सकीय स्टॉफ  को क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा कमला नेहरू अस्पताल की ओपीडी को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


कोरांव के नेवढ़िया इलाके की कोरोना पॉजिटिव महिला दो दिन पहले कमला नेहरू अस्पताल में दिखाने गई थी। वहां डॉक्टरों ने कोविड जांच कराने को कहा था। इसके बाद महिला जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित पंचशील अस्पताल चली गई। वहां दो दिनों तक भर्ती रही। उसकी कोविड की जांच निजी लैब में कराई गई। सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पंचशील अस्पताल को सील कर तीन डॉक्टर सहित 20 पैरामेडिकल स्टॉफ  को क्वारंटीन करा दिया गया। कमला नेहरू अस्पताल में जिस ओपीडी में महिला गई थी। उसे भी सील कर दिया गया है। इसके अलावा शाहगंज के गढ़ी कला इलाके के 32 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। उसका कोई यात्रा इतिहास पता नहीं चला है। उसे एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed