पंचायत चुनाव प्रयागराज : जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन ही 950 नामांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन ही 950 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के लिए पंचायत भवन के सामने दिन भर गहमा गहमी रही। दावेदारी को लेकर उत्साह को इससे ही समझा जा सकता है कि एक काउंटर पर रात आठ बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलती रही। ग्राम प्रधान के लिए भी 23 ब्लाक में 8574 दावेदारों ने नामांकन किया। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 5461 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1335 नामांकन हुए। रविवार को निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह समेत कई प्रमुख उम्मीदवार नामांकन करेंगे।
जिला पंचायत सदस्य के 84, ग्राम प्रधान के 1540, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2086 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 19820 पदों के लिए शनिवार को नामांकन शुरू हुआ। जिला पंचायत सदस्य के लिए पुलिस लाइन के सामने स्थित पंचातय भवन तथा अन्य पदों के लिए ब्लाक में नामांकन हुआ। नामांकन के लिए सुबह आठ से शाम पंाच बजे तक का समय निर्धारित था लेकिन इस अवधि के भीतर परिसर में प्रवेश करने वाले सभी दावेदारों का नामांकन कराया गया। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य के लिए एक काउंटर पर आठ बजे तक नामांकन हुआ। कोरांव ब्लाक में तो देर रात तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रही।