{"_id":"5db5bda68ebc3e01656ea7b0","slug":"panch-mundi-kali-pooja-allahabad-news-ald258642566","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजी गईं ‘पंच मुंडी’ के आसन पर विराजी काली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजी गईं ‘पंच मुंडी’ के आसन पर विराजी काली
विज्ञापन
Panch Mundi Kali Pooja
- फोटो : CITY DESK
दुर्गा पूजा कमेटियों की ओर से भी काली पूजन
हवन, आरती, पुष्पांजलि के बाद बांटा गया भोग
प्रयागराज। अमावस्या पर मुट्ठीगंज स्थित कालीबाड़ी सहित शहर के अनेक पूजा पंडालों में विधि विधान से देवी काली की पूजा की गई। कालीबाड़ी में पूरी रात महाकाली का पूजन जारी रहा। बिना अन्न जल जुटे भक्तों ने देवी को पुष्पांजलि के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
इलाहाबाद कालीबाड़ी मेंटेनेंस सोसाइटी की ओर से गौतम कुमार बनर्जी की देखरेख में पुरोहितों भद्राक्षा पंडित अशोक चटर्जी, पंडित देबू ने विधि विधान से बांग्ला रीति रिवाज के मुताबिक पूजन-अर्चन कराया। हवन, पुष्पांजलि बलिदान के बाद भक्तों में भोग बांटा गया। पूजन में सोमनाथ बनर्जी, पल्लव बनर्जी, सुजय सरकार, अनुपम मुखर्जी, पार्थो सिन्हा, अमिताभ मुखर्जी, मोनीष शर्मा, अमित, असीम, दीपक, प्रियंकर चटर्जी, उत्तम कुमार बनर्जी आदि शामिल थे। गौतम कुमार बनर्जी के मुताबिक परेवा की पूजा के बाद सुबह सात बजे से प्रसाद बांटा जाएगा।
इसी क्रम में नैनी, राजरूपपुर, कटरा, कर्नलगंज कालीबाड़ी में भी बांग्ला रीति से काली पूजन किया गया। इलाहाबाद दुर्गा पूजा समिति के मंडल सचिव उत्तम कुमार बनर्जी के मुताबिक मान्यता है कि जिस बेदी पर मां दुर्गा की पूजा होती है, वहां लक्ष्मी और काली पूजन भी किया जाना चाहिए। इसी मान्यता के तहत जार्जटाउन, महामाया प्रीतमनगर, घनश्यामनगर, बैरहना बारबारी आदि मोहल्लों की दुर्गा पूजा कमेटियों की ओर से धूमधाम से काली पूजा भी की गई। हवन, आरती, पुष्पांजलि के बाद भोग बांटा गया।

Panch Mundi Kali Pooja- फोटो : CITY DESK
विज्ञापन