{"_id":"602a883576334a1e9c7f77e8","slug":"pan-shopkeeper-shot-dead-in-sensation-in-broad-daylight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भरे बाजार दुकान में घुसकर पान विक्रेता को किया गोलियों से छलनी, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरे बाजार दुकान में घुसकर पान विक्रेता को किया गोलियों से छलनी, मची भगदड़
Mon, 15 Feb 2021 08:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Feb 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : अल्लापुर में युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी पुलिस।
- फोटो : prayagraj
अल्लापुर में सोमवार को दिनदहाड़े सनसनीखेेज वारदात में पान विक्रेता शोभित केशरवानी 24 की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीचबचाव के लिए पहुंचे सत्यम 22 को भी गोली मार दी गई। दिनदहाड़े हुई वारदात से बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही हत्यारोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया। जिसने आठ साल पुराने विवाद में हत्या की बात कबूली है। उधर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अल्लापुर में बजरंग चौराहे के पास रहने वाले सतीश केशरवानी मटियारा रोड बाजार में पान की दुकान चलाते हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब उनका बेटा शोभित दुकान पर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान वहां नीली पल्सर से एक युवक पहुंचा। जिससे पहले शोभित की नोकझोंक हुई और फिर दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
अल्लापुर में बजरंग चौराहे के पास रहने वाले सतीश केशरवानी मटियारा रोड बाजार में पान की दुकान चलाते हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब उनका बेटा शोभित दुकान पर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान वहां नीली पल्सर से एक युवक पहुंचा। जिससे पहले शोभित की नोकझोंक हुई और फिर दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
prayagraj news : अल्लापुर में युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी पुलिस।
- फोटो : prayagraj
अगले ही पल युवक ने रिवॉल्वर निकालकर शोभित को गोली मार दी। यह देख सामने स्थित दुकान पर बैठा उसका दोस्त सत्यम दौड़ा तो हमलावर ने उस पर भी फायर झोंक दिया। शोभित के सीने जबकि सत्यम के पेट में बाई ओर गोली लगी जिससे दोनों लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। तब तक हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकला।
आसपास के लोग पुलिस को सूचना देकर दोनों को पास ही स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें एसआरएन भेज दिया गया। एसआरएन पहुंचने पर डॉक्टरों ने शोभित को मृत घोषित कर दिया। जबकि हालात गंभीर देखते हुए सत्यम को भर्ती कर लिया गया। जानकारी पर डीआईजी, एसपी सिटी समेत तमाम अफसर भी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की पहचान अल्लापुर के ही रहने वाले अधिवक्ता प्रतीक शुक्ला के तौर पर हुई। जिसे कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया।

- मृतक व हत्यारोपी कभी दोस्त थे जिनमें विवाद के बाद अलगाव हो गया था। सोमवार को भी उसी रंजिश में दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद यह वारदात हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी