फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PAN now mandatory even for registrations below Rs 10 lakh, lawyers protest

Prayagraj : 10 लाख से नीचे की रजिस्ट्री पर भी अब पैन अनिवार्य, अधिवक्ताओं ने किया विरोध

Fri, 06 Feb 2026 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 05:44 PM IST
सार

10 लाख रुपये से नीचे की रजिस्ट्री पर भी पैन कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। इस बाबत आईजी स्टाम्प की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन सोरांव तहसील में इसका विरोध हुआ।

विज्ञापन
PAN now mandatory even for registrations below Rs 10 lakh, lawyers protest
PAN Card - फोटो : AdobeStock

विस्तार

10 लाख रुपये से नीचे की रजिस्ट्री पर भी पैन कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। इस बाबत आईजी स्टाम्प की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन सोरांव तहसील में इसका विरोध हुआ। रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों और अधिवक्ताओं ने कहा कि आयकर नियमों के अनुरूप पूर्व की भांति रजिस्ट्री की प्रक्रिया जारी रखी जाए।

विज्ञापन


दरअसल, पहले आयकर नियमों के अनुरूप रजिस्ट्री की जा रही थी जिसमें प्रावधान है कि जमीन का सौदा 10 लाख रुपये से ऊपर का है तो पैन कार्ड लगाना अनिवार्य होगा। अगर पैन नहीं है तो उसकी जगह फॉर्म-60 पर संबंधित व्यक्ति को घोषणा करनी होती है कि उसके पास पैन कार्ड नहीं है। यदि घोषणा गलत या फर्जी निकली तो इसमें सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन


इस बीच आईजी स्टाम्प की ओर से गृह विभाग के एक आदेश का हवाला देते हुए दिशा-निर्देश जारी किए गए कि 10 लाख रुपये से कम के सौदे पर भी पैन कार्ड अनिवार्य होगा और यदि पैन कार्ड नहीं है तो फॉर्म-60 भरना होगा। बृहस्पतिवार को जब इस व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हुई तो अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि अब तक जिस नियम के तहत रजिस्ट्री की जा रही थी, उसी के अनुरूप प्रक्रिया को जारी रखा जाए। इस पर तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में हंगामे जैसी स्थिति रही और रजिस्ट्री का काम लगभग ठप रहा। वहीं, रजिस्ट्री के लिए आधार का बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य होने के बाद बृहस्पतिवार को भी तकनीकी अड़चन बनी रही।

वरिष्ठ नागरिकों के अंगूठे व अंगुलियों के निशान स्कैन न होने के कारण उन्हें हताश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। कई लोग दो से तीन दिन की छुट्टी लेकर रजिस्ट्री कराने के लिए दूसरे शहरों व राज्यों से आते हैं। बहुत से लोग लगातार दो दिनों तक रजिस्ट्री ऑफिस गए लेकिन उनके आधार का बायोमीट्रिक सत्यापन और रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

एआईजी स्टाम्प राकेश चंद्रा का कहना है कि आईजी स्टाम्प की ओर से दिशा-निर्देश जारी होने के बाद अब 10 लाख से कम के सौदे पर भी पैन अनिवार्य कर दिया गया है। सोरांव में इसका विरोध हुआ है। जहां तक आधार के बायोमीट्रिक सत्यापन की अनिवार्यता है तो वरिष्ठ नागरिकों के साथ दिक्कत आ रही है। इसलिए लोगों से अपील है कि नजदीक के आधार केंद्र जाकर आवश्यक संशोधन करा लें ताकि दिक्कत न हो।

अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में सदर कार्यालय में भी ठप रही रजिस्ट्री

सिविल लाइंस में बुधवार को अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील सदर स्थित उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। रजिस्ट्री कराने आए लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed