फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pal murder case: Eye on parents, police suspect Shaista is in contact

उमेश पाल हत्याकांड : मायके वालों पर नजर, पुलिस को शक संपर्क में है शाइस्ता

Fri, 02 Feb 2024 01:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 01:11 PM IST
सार

उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अतीक, अशरफ के साथ ही शाइस्ता को भी नामजद किया गया था। घटना के बाद से ही शाइस्ता फरार हो गई थी।

विज्ञापन
Pal murder case: Eye on parents, police suspect Shaista is in contact
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल की हत्या में वांछित अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के मायके वालों पर पुलिस की नजर है। पुलिस को शक है कि शाइस्ता मायके वालों के संपर्क में है। मायके वालों के साथ ही अतीक के उन तमाम करीबियों पर भी नजर है, जो अब तक सफेदपोश हैं। बिना मदद के शाइस्ता परवीन इतने दिनों तक फरार नहीं रह सकती।

विज्ञापन


उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अतीक, अशरफ के साथ ही शाइस्ता को भी नामजद किया गया था। घटना के बाद से ही शाइस्ता फरार हो गई थी। पुलिस ने बाद में उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके बाद भी शाइस्ता का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बिना मदद के इतने दिनों तक फरार रहना शाइस्ता के लिए मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता के मायके वालों पर इस समय पुलिस की नजर है। पूरा शक है कि वही लोग फरारी के दौरान शाइस्ता की मदद कर रहे हैं। उनके अलावा भी अतीक के उन सफेदपोश करीबियों पर भी पुलिस नजर रखे है, जिनका अब तक गिरोह से कोई सीधा संपर्क नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed