फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pakistan intelligence operative created gang of girls to trap Indian officials

और कितना गिरेगा पाकिस्तान: अब खूबसूरत लड़कियों का बनाया गिरोह, निशाने पर भारतीय अधिकारी; युवतियों की फोटो जारी

Fri, 30 Jun 2023 09:05 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 Jun 2023 09:05 AM IST
सार

प्रदेश अभिसूचना मुख्यालय ने 26 जून को सभी पुलिस प्रमुखों को पत्र भेजकर लड़कियों की फोटो, यूआरएल और मोबाइल नंबरों की सूची भेजी है। कहा गया है कि सभी अधिकारियों को ब्रीफ करें।

विज्ञापन
Pakistan intelligence operative created gang of girls to trap Indian officials
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) ने सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और लिंक्डइन) पर 14 खूबसूरत लड़कियों का गिरोह बनाया है। गिरोह के निशाने पर भारतीय सेना, अर्द्धसैनिक बल, राज्यों के पुलिस अधिकारी और वैज्ञानिक हैं। हिंदू नाम और भारतीय मोबाइल नंबर की वजह से अक्सर अधिकारी उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो जाते हैं। प्रदेश अभिसूचना मुख्यालय ने 26 जून को सभी पुलिस प्रमुखों को पत्र भेजकर लड़कियों की फोटो, यूआरएल और मोबाइल नंबरों की सूची भेजी है। कहा गया है कि सभी अधिकारियों को ब्रीफ करें। यह सुनिश्चित करें कि उपरोक्त लड़कियां उनकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं हैं।

विज्ञापन

अभिसूचना विभाग उत्तर प्रदेश के एसपी विनय चंद्रा ने 26 जून को सभी जिलों के प्रमुखों के साथ रेलवे पुलिस अधीक्षकों और प्रदेश के सभी इंटेलिजेंस विभागों को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने भारतीय नंबर, छद्म नाम और खूबसूरत लड़कियों की फोटो का प्रयोग कर विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर कई अकाउंट बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर राज्य पुलिस तथा अन्य सुरक्षा संबंधी अधिकारियों व उनके परिजनों को हनीट्रैप के जरिये ब्लैकमेल किया जा रहा है या दोस्ती कर गोपनीय सूचनाएं ली जा रही हैं। सूचनाएं न देने पर भी स्पाईवेयर लिंक के माध्यम से डाटा हैकिंग की जा रही है। पत्र में न सिर्फ अधिकारियों बल्कि उनके परिजनों को भी जागरूक करने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया है। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे सभी अधीनस्थ अधिकारियों को इस संबंध में ब्रीफ करें और सुनिश्चित करें कि इन यूआरएल, नाम और मोबाइल वाली कोई लड़की उनकी फ्रेंड लिस्ट में तो नहीं शामिल है।

विज्ञापन

आईएसआई की ही विंग है पीआईओ
पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईसीआई की ही एक विंग है। आईएसआई के ही जासूसों ने भारत के विरुद्ध इसे सोशल मीडिया के लिए तैयार किया है। पाकिस्तान में रहते हुए ही भारतीय मोबाइल नंबरों और भारतीय नामों वाली लडकियों के माध्यम से भारतीय अधिकारियों को फंसाया जाता है। पाकिस्तानी जासूस किसी भी हद तक जा सकते हैं। वे लड़कियों से आडियो और वीडियो कॉलिंग कराके भारतीय अधिकारियों को ब्लैकमेल करते हैं। पैसों का भी लालच दिया जाता है। जो इनमें नहीं फंसते स्पाइवेयर लिंक के माध्यम से उनके मोबाइल का डाटा हैक कर जासूसी की जाती है।

14 नामों की सूची, फोटो, यूआरएल और मोबाइल नंबर भेजे गए
इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पीआईओ की 14 लड़कियों के नाम, फोटो, नंबर, यूआरएल और मोबाइल भी पत्र के साथ भेजे हैं। सभी नाम और नंबर भारतीय हैं। उनकी टाइम लाइन पर अक्सर सैनिक गतिविधियों की फोटो दिखती हैं। फ्रेंड लिस्ट में अधिकतर नाम सेना और अर्द्धसैनिक बलों के हैं। इनकी प्रोफाइल में पर्सनल फोटो नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed