{"_id":"570e9c604f1c1bb5644a6b0e","slug":"paid-homage-to-the-martyrs-of-the-jallianwala-bagh-massacre","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
आजाद पार्क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को बुधवार को विभिन्न संगठनों ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में जलियांवाला बाग के शहीदों को आजाद पार्क में भावपूर्ण नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और उधम सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। उप्र पुलिस सशस्त्र बल की ओर से ज्ञात और अज्ञात शहीदों के सम्मान में 21 गनशॉट फायर कर, सम्मान गारद द्वारा सलामी दी गई।
पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति ध्वनि बजाकर खिराजे अकीदत पेश किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लल्लू मरकरी के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। अभिनव संस्था की ओर से कपूर सिंह के नाटक आजादी के सपने और नानक सिंह के काव्य संग्रह खूनी बैसाखी पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। जिसमें 13 अप्रैल 1919 का ब्रितानियां हुकूमत के बर्बरतापूर्ण हत्याकांड को देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।
विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देश प्रेम पर केंद्रित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नजीब इलाहाबादी और कवि श्लेष गौतम के काव्यपाठ पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि सीडीओ अटल राय, आकाशवाणी इलाहाबाद निदेशक मंजुल किशोर वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू मरकरी, संचालन राज बहादुर गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. श्री बल्लभ ने किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से जलियांवाला बाग के शहीदों की याद में पत्थर गिरजाघर से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च विभिन्न रास्तों से होते हुए हाईकोर्ट चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हुआ। यहां दीप जलाकर शहीदों को नमन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अतुल खन्ना ने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड विश्व के बड़े नरसंहारों में से एक है।
ब्रिटिश शासन आजादी की लड़ाई में हिंदुओं की इच्छाशक्ति को देखकर घबरा गया था, उन्होंने दोनों समुदायों में धर्म के आधार पर नफरत की दीवार खड़ी करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे थे। इससे घबराए अंग्रेजों ने इस क्रूरतम घटना को अंजाम दिया। जिसका बदला 21 वर्ष बाद उधम सिंह ने लिया। श्रद्धांजलि सभा में अतुल खन्ना, राकेश कुमार, अजीत सिंह, अतुल तिवारी, सुनील वर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।