फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Padma Shri Shyam Bihari Agarwal passed away, this year the President had given him the Padma Shri award

Prayagraj : पद्मश्री श्याम बिहारी अग्रवाल का निधन, इसी साल राष्ट्रपति ने दिया था पद्मश्री सम्मान

Sat, 06 Sep 2025 12:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 12:57 PM IST
सार

Prayagraj News : इसी साल पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किए गए प्रोफेसर श्याम बिहारी अग्रवाल का निधन हो गया। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय में 35 वर्ष सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
Padma Shri Shyam Bihari Agarwal passed away, this year the President had given him the Padma Shri award
प्रोफेसर श्याम बिहारी अग्रवाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित जीरो रोड प्रयागराज निवासी डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल का शनिवार को निधन हो गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग में 35 वर्ष तक सेवा देने के बाद रिटायर हुए डॉ. अग्रवाल के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे। 

विज्ञापन


 

इसी साल जनवरी में राष्ट्रपति ने दिया था पद्मश्री सम्मान

Padma Shri Shyam Bihari Agarwal passed away, this year the President had given him the Padma Shri award
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से पद्मश्री सम्मान प्राप्त करते प्रोफेसर श्याम बिहारी अग्रवाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

इसी साल 25 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया था। एक सितंबर 1942 को उनका जन्म हुआ था। पांच दिन पहले उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले शिक्षक दिवस पर हुए थे सम्मानित

Padma Shri Shyam Bihari Agarwal passed away, this year the President had given him the Padma Shri award
एक दिन पहले शिक्षक दिवस पर इलाहाबाद इंटर कॉलेज में हुए थे सम्मानित। सार्वजनिक जीवन की अंतिम तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के मौके पर इलाहाबाद इंटर कॉलेज में प्रोफेसर श्याम बिहारी अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया था। शायद यह उनके जीवन की अंतिम तस्वीर है।
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि में 35 वर्षों तक दीं सेवाएं

Padma Shri Shyam Bihari Agarwal passed away, this year the President had given him the Padma Shri award
प्रोफेसर श्याम बिहारी अग्रवाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

एक सितंबर 1942 को सिरसा, मेजा (प्रयागराज) में जन्मे प्रो. श्याम बिहारी अग्रवाल ने चार जनवरी 1968 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय  में बतौर लेक्चर ज्वाइन किया था। उनके प्रयासों से इविवि में बीएफए, एमएफए और शोध कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वर्ष 2003 में सेवानिवृत्ति के बाद डाॅ. अग्रवाल ने प्रयाग संगीत समिति में दृश्य कला संकाय की स्थापना की और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उनके चित्रकला संबंधी लेख और पुस्तकें कला जगत में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।

डाॅ. अग्रवाल के चित्र देश-विदेश में सराहे गए और विभिन्न संग्रहालयों में रखे गए हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य के रूप में मनोनीत डॉ. अग्रवाल ने नवोदित कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कई कला प्रदर्शनियों का संचालन किया और कला त्रैमासिक पत्रिका का संपादन किया।

चक गली का नाम प्रोफेसर श्याम बिहारी पर करने की घोषणा

Padma Shri Shyam Bihari Agarwal passed away, this year the President had given him the Padma Shri award
डॉक्टर श्याम बिहारी अग्रवाल को सम्मानित करते महापौर गणेश केसरवानी । फाइल फोटो
राष्ट्रपति से पद्मश्री मिलने के बाद उनको बधाई देने पहुंचे प्रयागराज के महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने प्रोफेसर अग्रवाल के घर तक जाने वाली चक गली का नाम बदलकर पद्मश्री प्रोफेसर श्याम बिहारी अग्रवाल के नाम पर करने की घोषणा की थी। महापौर गणेश केसरवानी ने प्रोफेसर श्याम बिहारी से मुलाकात करने के साथ इसकी घोषणा की। कहा कि जल्द ही नगर निगम सदन में इसका प्रस्ताव पारित कर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

इविवि के दृश्य कला विभाग के प्रो. श्याम बिहारी अग्रवाल को पद्मश्री के सम्मान से नवाजा गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया था। इसी क्रम में महापौर गणेश केसरवानी ने प्रोफेसर बिहारी से जीरो रोड स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर बधाई दी। महापौर ने कहा था कि पद्मश्री मिलना प्रयागराज के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed